Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हमीरपुर: इलेक्ट्रीशियन और जेई डिप्लोमा धारकों को नौकरी का मौका

ewn24news choice of himachal 21 Feb,2023 11:41 pm

    पंचकूला में नए प्लांट में भरे जाएंगे 40 पद

    हमीरपुर। आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) या तीन वर्षीय इलेक्ट्रिकल डिप्लोमाधारकों के लिए नौकरी का मौका है। पंचकूल में नए खुल रहे प्लांट में 40 पद भरे जाएंगे। पदों के लिए आईटीआई हमीरपुर में साक्षात्कार होंगे।

    बता दें कि एक्स-रे मशीन, कार्डियोलॉजी मशीन, ईसीजी मशीन, स्ट्रेस टेस्ट ईसीजी सिस्टम, स्पाइरोमीटर, ईएमजी इलेक्ट्रोमायोग्राफ, रोगी मॉनिटर, ईईजी (इलेक्ट्रोएन्सेफलोग्राफ), मोबाइल एक्स-रे, रेडियोलॉजी मशीन और अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों का निर्माण एवं निर्यात करने वाली प्रसिद्ध कंपनी रिकॉड्र्स एंड मेडिकेयर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पंचकूला में नया प्लांट लगाने जा रही है।
    बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

    इस प्लांट में आईटीआई (इलेक्ट्रीशियन) या तीन वर्षीय इलेक्ट्रिकल डिप्लोमाधारकों के 40 पद भरे जाएंगे। इन पदों को भरने के लिए 27 फरवरी को आईटीआई हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
    भूकंप के झटकों से हिली चंबा-कांगड़ा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.7 रही तीव्रता

    हमीरपुर आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि अभ्यर्थियों की आयु 18 से 28 वर्ष तक होनी चाहिए और उन्हें लिखित परीक्षा एवं पर्सनल इंटरव्यू देना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो और समस्त प्रमाण पत्रों की मूल एवं फोटोकॉपी सहित सुबह 10 बजे इंटरव्यू के लिए आईटीआई हमीरपुर में पहुंचें।
    सरप्लस पूल में डाला हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग का स्टाफ-मांगें ऑप्शन

    प्रधानाचार्य ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को स्थाई कर्मचारी के रूप में तैनात किया जाएगा तथा उन्हें कुल 16 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें ईएसआई, ईपीएफ, कैंटीन और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं।
    बड़ी खबरः हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग भंग, तीन साल से बिक रहे थे पेपर

    अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222609, मोबाइल नंबर 70184-96653 पर या आईटीआई हमीरपुर की एचसीएम रुक्मणी देवी और प्लेसमेंट आफिसर विजय कुमार से संपर्क किया जा सकता है।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather