Breaking News

  • इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 200 पदों पर होगी भर्ती, 1 लाख 99 हजार रुपए सैलरी
  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा

आखिरी वन-डे भी बारिश ने धोया, न्यूजीलैंड ने 1-0 से जीती सीरीज

ewn24news choice of himachal 30 Nov,2022 11:09 pm

    तीसरे मैच में निराशाजनक रहा टीम इंडिया का प्रदर्शन

    नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा वनडे क्रिकेट मैच भी बारिश की बलि चढ़ गया। बारिश के चलते तीसरा वन-डे मैच भी रद्द करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 1-0 से सीरीज अपने नाम की। बता दें कि पहले मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को शिकस्त दी थी। तीन मैचों की सीरीज में भारत के पास अगले दो मैचों वापसी का मौका था। पर दूसरा मैच भी बारिश के चलते रद्द करना पड़ा। इससे टीम इंडिया का सीरीज जीतने का सपना धराशायी हो गया। तीसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम को बराबरी का मौका था। पर ऐसा न हो सका। तीसरा मैच भी बारिश के चलते रद्द करना पड़ा।

    Video: लाहौल में हिमस्खलन, आसमान में बर्फ का बवंडर- पढ़ें खबर

    हालांकि, तीसरे मैच में टीम इंडिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत की टीम 47.3 ओवर में 219 रन पर ही सिमट गई। वाशिंगटन सुंदर की 64 गेंद में 51 रन बनाकर पचास का आंकड़ा पार कर सके।


    श्रेयस अय्यर 49 रन बनाकर आउट हुए। शिखर धवन ने 28 रन बनाए। शुभमन गिल ने 13 और सूर्यकुमार यादव 6 रन बना सके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने बारिश के कारण खेल रुकने तक 18 ओवर में एक विकेट गवां कर 104 रन बना लिए थे। न्यूजीलैंड की टीम जीत से 116 रन दूर थी।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather