Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल प्रदेश पुलिस ने चौथी बार CCTNS में हासिल किया पहला स्थान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने की सराहना

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपराध और आपराधिक नेटवर्क ट्रैकिंग और सिस्टम (CCTNS) प्रदर्शन में पहला स्थान हासिल किया है। गृह मंत्रालय ने नई दिल्ली में 21 दिसंबर, 2023 से आयोजित दो दिवसीय गुड प्रेक्टिसीज सीसीटीएनएस/आईसीजेएस के वार्षिक सम्मेलन में हिमाचल प्रदेश पुलिस को सम्मानित किया।

HPBOSE : दसवीं व जमा दो कक्षा की फाइनल परीक्षा से जुड़ी बड़ी अपडेट-पढ़ें

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पुलिस विभाग को बधाई देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में CCTNS प्रदर्शन में लगातार चौथे वर्ष पहले स्थान पर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रदर्शन में कई राज्यों से आगे बढ़कर यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस परियोजना के कार्यान्वयन में शामिल वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में एससीआरबी के अन्तर्गत सभी क्षेत्र स्तरीय पुलिस अधिकारियों और राज्य स्तरीय सीसीटीएनएस टीम के समर्पित और सामूहिक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल की है।

हिमाचल : एक अप्रैल को जन्मे बच्चों को भी पहली कक्षा में मिलेगी एडमिशन, इसके बाद वालों को अगले सत्र में

पुलिस महानिदेशक, संजय कुंडु ने पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाने में उनकी निरंतर प्रेरणा और मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सीसीटीएनएस परियोजना कार्यान्वयन प्रदर्शन की निगरानी के लिए भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी), नई दिल्ली ने पूर्वनिर्धारित पैरामीटर के आधार पर राज्यवार सीसीटीएनएस प्रदर्शन रैंकिंग तय की है।

HPU भी लागू करेगा एक समय में दो डिग्री करने का प्रावधान, औपचारिकता हो रही पूरी

हिमाचल प्रदेश ने सीसीटीएनएस परियोजना संबंधी राज्य के सभी मानकों को पूर्ण करते हुए इसका सफल कार्यान्वयन सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीएनएस भारत में पुलिस कार्यप्रणाली की रीढ़ है और हिमाचल प्रदेश पुलिस इसमें वर्ष 2020, 2021 और 2022 के समान इस वर्ष भी शीर्ष स्थान पर रही है।

कांगड़ा जिला में 10वीं, ITI पास से लेकर ग्रेजुएट के लिए नौकरी का मौका, होंगे साक्षात्कार

मंडी : सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर भर्ती, 23 दिसंबर को यहां होंगे इंटरव्यू

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, शिलाई में जश्न का माहौल
HPPSC : SET 2023 के लिए अप्लाई करने वालों को लेकर बड़ी अपडेट

हमीरपुर : जवाहर नवोदय विद्यालय छठी कक्षा चयन परीक्षा को लेकर अपडेट

हिमाचल कैबिनेट के फैसले : स्वास्थ्य विभाग में पैरा मेडिकल स्टाफ के भरे जाएंगे 1500 पद

हिमाचल कैबिनेट : राज्य चयन आयोग पायलट आधार पर करेगा ऑपरेशन थियेटर असिस्टेंट की भर्ती

शिमला : JBT टीचर के घर में भड़की आग, कुछ ही दिन पहले शिफ्ट हुआ था परिवार

किन्नौर : सिक्योरिटी गार्ड के लिए 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक मिलेगी सैलरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *