Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम सुक्खू बोले-नशे के खिलाफ सख्त होंगे कानून, बढ़ाई जाएगी सजा

आगामी बजट सत्र में विधानसभा में बनाया जाएगा कानून

शिमला। हिमाचल प्रदेश में युवा लगातार नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। सरकार नशे की रोकथाम के लिए आगामी बजट सत्र में कानून को सख्त करने वाली है। नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सजा का ज्यादा प्रावधान नहीं है। सुक्खू सरकार 14 मार्च से शुरु होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में नशे के कानून को और सख्त कर सजा को बढ़ाने वाली है।

धर्मशाला में इंटर यूनिवर्सिटी वुमन पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर रोज चिट्टे के साथ नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है। पूरे प्रदेश भर के यह अभियान चल रहा है, लेकिन कानून सख्त न होने की वजह से ये लोग छूट जाते हैं।

जसूर में फोरलेन निर्माण कार्य व्यापारियों के लिए बना परेशानी, उठाई ये मांगें

सरकार हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है और परिवर्तन के दौर से प्रदेश गुजर रहा है। कुछ कानूनों में भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बदलाव की आवश्यकता है जिन्हे कांग्रेस सरकार आने वाले समय में करने वाली है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *