Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

हेलीपैड में उतरने के बाद सरकारी निवास के लिए निकलीं

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे पर शिमला पहुंची। शिमला के निकट मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनका स्वागत किया।

कल्याणी हेलीपैड में उतरने के बाद राष्ट्रपति अपने सरकारी निवास रिट्रीट पहुंचीं। राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया है।

राशिफल 4 मई, 2024 : किसकी खुलेगी किस्मत, कैसा रहेगा आपका दिन जानें

 

यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। रिज व मालरोड पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति ‌8 मई को दिल्ली लौट जाएंगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- भाजपा की फिल्म का फ्लॉप होना तय, हमारे पास टॉप हीरो

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैचमेंट एरिया कुफरी का दौरा करेंगी। छह मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। 7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मालरोड और रिज पर सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है।

मंडी से पंडोह के बीच तीन दिन एक घंटा बंद रहेगा नेशनल हाईवे, आदेश जारी 

नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें

शिमला के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर धरने की दे डाली चेतावनी- जानें कारण 

नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें

HAS प्रारंभिक परीक्षा 30 जून को, लेक्चरर स्कूल न्यू का भी शेड्यूल जारी

हिमाचल : 12वीं के छात्रों को राहत, शिक्षा बोर्ड का बड़ा फैसला- पढ़ें खबर

हिमाचल : अभी ज्यादा नहीं सताएगी गर्मी, मई की इस डेट के बाद करेगी तंग

हिमाचल : आगनबाड़ी वर्कर्स की बेटियां 12वीं में टॉपर, ये है सपना
हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
मंडी से एम्स बिलासपुर दौड़ी HRTC बस, यह होगी टाइमिंग और रूट-पढ़ें खबर
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *