नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी थे साथ
शिमला। हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। तीनों विधायक आज इस्तीफा देने हिमाचल विधानसभा पहुंचे। उन्होंने हिमाचल विधानसभा सचिव को इस्तीफा सौंपा।
इसमें हिमाचल के जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता उनके साथ थे। भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज प्रेसवार्ता में बड़ा ऐलान कर सकते हैं।
मंडी : पंजाब से पनीर लेकर आई जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की गई जान
बता दें कि होशियार सिंह देहरा विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार जीते हैं। साथ ही हमीरपुर से आशीष शर्मा पहली बार जीत कर विधानसभा पहुंचे थे। केएल ठाकुर इस बार नालागढ़ से आजाद जीत कर आए थे। अब तीनों नेता भाजपा का दामन थामेंगे।
बागी पूर्व विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को शिमला नगर निगम का नोटिस
ऐसे में अब हिमाचल में 6 नहीं बल्कि 9 सीटों पर विधानसभा चुनाव संभव है। कांग्रेस के 6 बागी नेताओं के विधानसभा क्षेत्र में पहले ही उपचुनाव का शेड्यूल जारी है। चुनाव लोकसभा चुनाव के साथ अंतिम चरण में होंगे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार, SC पहुंची AAP, रात को सुनवाई की गुहार
अब तीनों निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बाद तीन और सीटें खाली हो गई हैं। अब धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, हमीरपुर, लाहौल स्पीति, गगरेट, कुटलैहड़, नालागढ़ और देहरा में उपचुनाव संभव हैं।
कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक
हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी
अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत
प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस
लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित
हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें
फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति
लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही