Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागियों और तीन निर्दलीय विधायकों ने ज्वाइन की भाजपा

दिल्ली पार्टी कार्यालय में थामा भाजपा का दामन

 

शिमला। हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी नेताओं और इस्तीफा दे चुके तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की उपस्थिति में धर्मशाला के पूर्व विधायक सुधीर शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेन्द्र राणा, बड़सर के पूर्व विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, लाहौल-स्पीति के रवि ठाकुर, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य, कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेन्द्र भुट्टो, देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, हमीरपुर के निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा और नालागढ़ के निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने भाजपा का दामन थामा।

शिमला में भाजपा विधायक दल बैठक की बड़ी अपडेट, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भाजपा ज्वाइन करने वाले ये सभी नेता अब भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और नालागढ़ के निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर पहले भाजपा में थे।

राजेंद्र राणा भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए थे‌। वर्ष 2017 में उन्होंने उस समय के मुख्यमंत्री चेहरे प्रेम कुमार धूमल को हराया था।

मंडी : पंजाब से पनीर लेकर आई जीप खाई में गिरी, तीन लोगों की गई जान

प्रेम कुमार धूमल के हारने से भाजपा में सत्ता का केंद्र बदला था और जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने थे।केएल ठाकुर को भाजपा ने टिकट नहीं दी थी और वह आजाद चुनाव मैदान में कूदे थे और जीते भी।

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *