Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में 286 स्कूल बंद : अभी और शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी में सुक्खू सरकार

ewn24news choice of himachal 05 Mar,2023 6:49 pm

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले - शिक्षा में गुणवत्ता लाना हमारी प्राथमिकता

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिना बच्चों के 286 स्कूलों को बंद किया गया है, जबकि आने वाले वक्त में कम बच्चों वाले और स्कूलों को भी बंद करने की तैयारी की जा रही है जिसको लेकर सरकार ने मापदंड तय कर लिया है। हिमाचल प्रदेश में कुल 18,000 से ज्यादा स्कूल हैं इसमें से 15,000 से ज्यादा स्कूल सरकारी हैं। सुक्खू सरकार ने पूर्व भाजपा सरकार पर चुनावों से पहले संस्थानों को खोलने के आरोप लगाए हैं। बिना बच्चों के स्कूलों को बंद कर दिया है जिनमें ज्यादातर प्राइमरी और मिडल स्कूल हैं। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला में प्रेस वार्ता कर स्कूलों के बंद करने की जानकारी साझा की।

    शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछली जयराम ठाकुर सरकार ने चुनाव से 6 महीने पहले 314 शिक्षण संस्थान खोल दिए जिनमें 23 कॉलेज भी शामिल हैं, लेकिन इनमें भी 65 विद्यार्थियों वाले कॉलेजों को बंद नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने फिलहाल 286 स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है जिनमें पिछले एक-दो साल से एक भी दाखिला नहीं था। इसके अलावा शिक्षा विभाग ने प्राथमिक में 10, हाई में 20, वरिष्ठ माध्यमिक में 25 और कॉलेजों में 65 विद्यार्थी का फॉर्मूला तय कर दिया है इनसे कम संख्या वाले शिक्षण संस्थानों को सरकार बंद कर देगी क्योंकि शिक्षा में गुणवत्ता लाना सरकार प्राथमिकता बता रही है।

    प्रदेश में करीब 12,000 शिक्षकों की कमी

    इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में 12,000 के आसपास शिक्षकों की कमी है जिन्हें भरने की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश में 3,154 स्कूल ऐसे हैं जहां पर केवल एक ही शिक्षक है और 455 स्कूल ऐसे हैं जहां दूसरे स्कूलों से डेपुटेशन के आधार पर अध्यापक लगाए गए हैं। भविष्य में सरकार इन स्कूलों और अध्यापकों को लेकर भी निर्णय लेगी। हिमाचल प्रदेश में लगभग 6,000 स्कूल ऐसे हैं जहां पर विद्यार्थियों की संख्या 20 से कम है ऐसे में इन शिक्षण संस्थानों पर भी बंद की तलवार लटक गई है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather