Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

ऊना युवक मौत मामला : निजी अस्पताल के संचालक ने रखा पक्ष, मुआवजा देने को तैयार

ewn24news choice of himachal 05 Mar,2023 3:24 am

    गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कर रखा है चक्का जाम

    ऊना। ऊना जिले के मैहतपुर में सनोली के एक युवक की मौत मामले में निजी अस्पताल के संचालक डॉक्टर कोमल मलिक ने अपना पक्ष रखा है। डॉक्टर मलिक ने कहा कि युवक देवेंद्र के ईएनटी विशेषज्ञ डॉक्टर ने सफल ऑपेशन किया था। लेकिन अकस्मात ही युवक की मृत्यु हो गई जिसका उन्हें और पूरे अस्पताल प्रबंधन को दुख है। उन्होंने कहा कि वह मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने को तैयार हैं।

    उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन जो मुआवजा अस्पताल प्रबंधन से मांग रहें हैं उसे वह देने के लिए तैयार हैं लेकिन ये सब कानून के दायरे में रहकर ही होगा। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज किया जा चुका है और जो कोर्ट का फैसला होगा उसके अनुसार ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा की इस दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों के साथ खड़े हैं।

    प्रतिभा सिंह बोलीं- भारत जोड़ो यात्रा का कांग्रेस को भविष्य में मिलेगा लाभ

    बता दें कि मैहतपुर नगर परिषद क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में बुधवार को सनोली गांव का दविंद्र सिंह नाक के ऑपरेशन के लिएपहुंचा था। यहां पर मोहाली के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक ने नाक का ऑपरेशन किया था। लेकिन ऑपरेशन के बाद दविंद्र सिंह की हालत इतनी खराब हो गई और उसे सांस में लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद आनन-फानन में ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने दविंद्र सिंह को मोहाली स्थित अपने अस्पताल में शिफ्ट किया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मृतक के स्वजनों को सूचना दी गई।

    जिसके बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम से चक्का जाम कर दिया है। जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों की मुख्य मांगे आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार करने के अलावा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा समेत परिवार के किसी सदस्य को नौकरी देना शामिल हैं।
    राष्ट्रीय युवा संसद में पहले स्थान पर रहीं शिमला की आस्था, राज्यपाल ने नवाजा

    मृतक के स्वजनों की शिकायत पर मैहतपुर पुलिस थाना में आरोपित चिकित्सक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं मैहतपुर पुलिस ने मृतक के शव का ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने की बजाए टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में भेजा।

    जैसे ही पुलिस व मृतक के स्वजन शव को लेकर टांडा से वापिस आए। उसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जो कि अभी तक लगातार जारी हैं।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather