Categories
Education Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल : एनवायरो- आइडिएशन हैकाथॉन में छाईं CU की दो शोधार्थी वृंदा और सोनाली

10वीं और 11वां स्थान किया हासिल

 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CU) की दो शोधार्थी वृंदा शर्मा और सोनाली शर्मा ने ‘वेस्ट टू वंडर’ विषय पर राज्य स्तरीय “एनवायरो- आइडिएशन हैकाथॉन 2023” में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अपशिष्ट प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण के लिए नवीन विचारों और समाधानों को देने के लिए युवाओं को प्रोत्साहित करने को ‘वेस्ट टू वंडर’ विषय पर राज्य स्तरीय “एनवायरो- आइडिएशन हैकाथॉन 2023” का आयोजन किया। यह कार्यक्रम शिमला, हिमाचल प्रदेश में आईसीएआर-केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू रहे।
इस प्रतियोगिता में पर्यावरण विज्ञान विभाग, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय, कांगड़ा की दो शोधार्थियों वृंदा शर्मा और सोनाली शर्मा ने भी क्रमशः प्लास्टिक और ठोस अपशिष्ट से संबंधित अपने विचार और समाधान प्रस्तुत किए। 150 प्रतिभागियों में से 11 का चयन किया गया और उन्हें अपने विचार प्रस्तुत करने का मौका मिला। इस प्रतियोगिता में सोनाली शर्मा ने 10वां और वृंदा शर्मा ने 11 वां स्थान हासिल किया। दोनों को विश्व पर्यावरण दिवस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा 5000 रुपये के प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति ने दोनों छात्राओं को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दीI

हिमाचल में अब कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, तापमान के क्या हाल- जानें

श्री चामुंडा : बनेर खड्ड में डूबने से गई लुधियाना की युवती की जान

चंबा : बनीखेत में पलटा आर्मी ट्रक, एक युवक की गई जान-लोगों ने किया चक्का जाम, करीब अढ़ाई घंटे बाद जाम खोला गया

Job Alert : हमीरपुर में रोजगार का बड़ा मौका – 300 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *