शिमला। गोवा में नाटी में खूब फराटी लगी। मौका था हिमाचल की बेटियों द्वारा हासिल की बड़ी उपलब्धि का। ऐसे में जश्न में झूमना लाजमी था।
बता दें कि हिमाचल की बेटियों ने एक बार फिर प्रदेश का नाम चमकाया है। हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने गोवा में चल रही 37वीं राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत में सुधार, जल्द लौटेंगे शिमला
सिरमौर की पुष्पा राणा की अगुवाई में हिमाचल की टीम ने फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम को 32-23 से शिकस्त देने के बाद ग्राउंड में ही नाटी डालकर जश्न मनाया।
गोवा की धरती पर हिमाचल की बेटियों का ये अंदाज देखते ही बन रहा था। जश्न का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कांगड़ा : BSF जवान बलबीर चंद की ये हसरत हमेशा के लिए रह गई अधूरी
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल की महिला कबड्डी टीम को गोवा में चल रहीं 37वें राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।
सुक्खू ने कहा कि इस बार भी हिमाचल की बेटियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। मुख्यमंत्री ने पूरी टीम के अद्भुत जोश और उत्साह की सराहना करते हुए सभी को सफल भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।
हिमाचल के डिपुओं में राशन के दाम बढ़ाने को लेकर जयराम ठाकुर की बड़ी बात
बता दें कि दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में मुकाबला काफी कड़ा रहा। स्कोर 12-12 की बराबरी पर था।
दूसरे हॉफ में हिमाचल कबड्डी टीम की खिलाड़ी हरियाणा पर भारी पड़ीं। पुष्पा के दो सुपर रेड ने हरियाणा की टीम को चारों खाने चित कर दिया। पुष्पा ने पहले सुपर रेड में 3 व दूसरे में 5 अंक प्राप्त किए।
हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल
गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया
हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण
HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना
50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल
HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना
कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी की पत्नी व बेटी को 18 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा
ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी