शिमला। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल का दौरे पर हैं। प्रियंका गांधी ने मंगलवार को कुल्लू मनाली में आपदा प्रभावित लोगों से मिल कर राहत कार्यों का जायजा लिया। उनके इस दौरे पर बीजेपी ने हमला बोला है। कहा कि आपदा के दो महीने बाद अब प्रदेश की याद आई है।
हिमाचल सरकार आपदा प्रभावितों को मकान किराए पर लेने के लिए देगी 5 और 10 हजार रुपए
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि दो महीने बाद कांग्रेस का कोई बड़ा नेता हिमाचल की सुध लेने आया है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात से हिमाचल प्रदेश में बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सत्ता पाने के लिए अनेकों घोषणा की, आज समय है उन घोषणाओं को पूरा करें।
चंडीगढ़-शिमला NH-5 चार घंटे रहेगा बंद, चक्की मोड़ पर हो रहा मरम्मत कार्य
हिमाचल प्रदेश में 22 लाख महिलाएं 1500 रुपए प्रति महीना की गारंटी का इंतजार कर रही है, हजारों महिलाओं के तो इस आपदा में घर टूट गए, अगर 1500 के हिसाब से 13500 रुपए सरकार उनको दे चुकी होती तो आज कम से कम वह एक छत तो डाल लेंती।
हिमाचल में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक, जानें मौसम की अपडेट
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोरोना जैसी महामारी का सामना किया और उसे समय प्रदेश की सारी आमदनी रुक गई थी तब भी भाजपा सरकार ने रोना नहीं रोया।
आज से पहले हमेशा नुकसान के समय केंद्र सरकार द्वारा केवल 7 फीसदी राशि प्रदान की गई थी और वह भी दिसंबर में मिलती थी, पर वर्तमान केंद्र सरकार ने तो प्रदेश को एडवांस में राशि प्रदान कर दी है और वह भी हजार करोड़ से ज्यादा।
हमीरपुर में भरा जाएगा चपरासी का ये पद, कैसे और कहां करें आवेदन-जानें
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार लोन पर लोन ले रही है, कुछ लोन आपदा से लड़ने को भी ले लेते जो जनता के लिए राहत होती। केवल अपने खर्चे पूरे करने को यह सरकार लोन ले रही है।
बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रियंका गांधी वॉशिंगटन एप्पल पर इंपोर्ट ड्यूटी घटाने की बात कर रही हैं, लेकिन प्रदेश में बागवानों को अंग्रेजों के समय से लेकर आज तक इस तरह से दंडित नहीं किया गया, जिस तरह से इस सरकार में किया जा रहा है।
जॉब अलर्ट : ब्ल्यू स्टार कंपनी में 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन
सभी सड़कें बंद थी, बागवान सड़े हुए सेब को पहले भी नाले में ही फेंकते थे। कांग्रेस सरकार को बागवानों की इतनी चिंता होती तो प्रियंका सरकार को कहती कि समय रहते सड़कों को खोले, जिससे किसी की फसल खेतों में न सड़े।
जॉब अलर्ट : फील्ड अप्रिंटिस व एन्टरप्रेन्योर डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती
कांगड़ा : गुम्मर से रजोल मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए बंद-आदेश जारी
प्रियंका गांधी बोलीं- यह न देखें हिमाचल में सरकार किसकी, खुलकर मदद करे केंद्र सरकार
किन्नौर : पांच दिन से बंद NH-05 आज भी नहीं खुल पाया, मार्ग से हटाई जा रही चट्टानें
चंडीगढ़-शिमला NH-5 पर यात्रा करने से पहले पढ़ लें ये खबर, दो घंटे रहेगा बंद