Categories
Himachal Latest Kangra State News

जाइका : कैसे आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं, सिखाए गुर-प्रमाण पत्र भी बांटे

कॉर्ड संस्था में जाइका के एसएचजी को पढ़ाया सशक्तिकरण का पाठ

धर्मशाला। जाइका वानिकी परियोजना के तहत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास का पाठ पढ़ाया गया।

धर्मशाला के सिद्धबाड़ी स्थित चिन्मय आग्रेनाइजेशन फॉर रूरल डेवलेपमेंट यानी कॉर्ड संस्था में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री पंचतत्व में विलीन

 

यह प्रशिक्षण शिविर महिला स्वयं सहायता समूहों के लिए रखा गया। इसमें महिलाओं को आजीविका कमाने और अपनी आर्थिकी को मजूबत करने के गुर सिखाए।

जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल नूरपुर के 60 स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अपनी आर्थिकी मजबूत करवाने के लिए पारंपरिक हिमाचली उत्पादों को तैयार करने के लिए कॉर्ड संस्था के साथ अनुभव साझा किए।

हिमाचल कैबिनेट : तहसीलदार और नायब तहसीलदार सहित इन पदों पर भर्ती की मंजूरी

 

बताया गया कि कॉर्ड संस्था के तहत चल रहे विभिन्न स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कॉर्ड के मुख्य निदेशक नरेंद्र ठाकुर और प्रशिक्षक विनोद पठानिया ने महिलाओं को सशक्त होने एवं आत्मनिर्भर होने के टिप्स दिए।

हिमाचल कैबिनेट : लोगों को बड़ी राहत, बदलेगा पंचायती राज विभाग का यह नियम

 

इस अवसर पर नूरपुर वन मंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जाइका वानिकी परियोजना हिमाचल के ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ आजीविका कमाने के लिए हरेक क्षेत्र में कार्य कर रही है।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान जाइका वानिकी परियोजना के तहत नूरपुर से सब्जेक्ट मैटर स्पेशलिस्ट सुकृति, ज्वाली रेंज की एफटीयू प्रियंका, रे रेंज के एफटीयू अमित और नूरपुर की एफटीयू आयुषि ने यहां मौजूद स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जाइका वानिकी परियोजना की हरेक गतिविधियों के से अवगत कवाया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को कॉर्ड संस्था ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Breaking हिमाचल : JOA, जूनियर ऑडिटर सहित इन 120 पदों पर निकाली भर्ती

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

ज्वालामुखी में बोले मुख्यमंत्री सुक्खू, भर्तियों के लिए 31 मार्च डेडलाइन तय

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने घोषित किया HAS मुख्य परीक्षा का रिजल्ट

पझौता : बारिश और बर्फबारी से धंसी सड़क, लुढ़की कार-एक की गई जान 
HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें