सुबह 9 बजे से पहले कोई स्कूल नहीं खुलेगा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में 15 जनवरी 2024 से स्कूल खोलने के आदेश जारी हुए हैं। दिल्ली में सरकारी, सरकारी मान्यता प्राप्त सभी स्कूल कल से खुल जाएंगे। इसमें नर्सरी, केजी और प्राइमरी कक्षाएं भी शामिल हैं।
हिमाचल के ऊना और धौलाकुआं में सर्दी का टूटा रिकॉर्ड, भीषण ठंड ने ढाया सितम
वहीं, कोहरे के मध्यनजर दिल्ली शिक्षा विभाग ने एक और फैसला लिया है। फैसले के अनुसार आगामी आदेशों तक सुबह 9 बजे से पहले कोई स्कूल नहीं खुलेगा। साथ ही शाम 5 बजे के बाद क्लासेज नहीं चलेंगी। यह आदेश डबल शिफ्ट स्कूलों पर भी लागू होंगे। सभी टीचर और नॉन टीचिंग स्टाफ को ड्यूटी पर रिपोर्ट करना होगा।
धर्मशाला में एशिया का पहला और विश्व का सबसे ऊंचा लुंगडू, पढ़ें खबर
बता दें कि दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन थीं। विंटर वेकेशन के बाद कल स्कूल खुलेंगे। लेकिन दिल्ली सहित अन्य उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शीतलहर का प्रकोप जारी है। साथ ही कोहरा भी सितम ढा रहा है।