Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय मामला : आरोपी प्रोफेसर को मिला पुलिस रिमांड

धर्मशाला। हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शाहपुर परिसर में शोधार्थी छात्रा दुष्कर्म मामले के आरोपी प्रोफेसर को चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो और दो दिन ऑरेंज अलर्ट जारी

 

बता दें कि हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर शोधार्थी छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस स्टेशन शाहपुर में दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि आरोपी ने शाहपुर के निजी होटल में उसके साथ गंदा काम किया।

 

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा के 21542 सैन्य जवान भी कर सकेंगे मतदान

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार भी कर लिया।
हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय ने आरोपी प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।

हिमाचल : लेक्चरर स्कूल न्यू हिंदी स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- जानें