Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

चंडीगढ़ में होगी हिमाचल कांग्रेस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक, इन मुद्दों पर चर्चा संभव

प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने बुलाई बैठक

शिमला। कांग्रेस हाईकमान द्वारा हिमाचल प्रदेश में गठित ‘कोऑर्डिनेशन कमेटी’ की आज चंडीगढ़ में पहली बैठक होगी। लोकसभा चुनाव के दौरान होने जा रही यह बैठक काफी अहम मानी जा सकती है। जानकारी है कि बैठक दोपहर बाद तीन बजे होगी।

इसमें हिमाचल सरकार और संगठन के बीच तालमेल बैठाने के अलावा लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव को लेकर चर्चा होगी। मंडी सीट से प्रतिभा सिंह को चुनाव लड़ने के लिए मनाने के प्रयास होंगे। क्योंकि, प्रतिभा सिंह ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है।

लोकसभा चुनाव : मंडी में इन मतदान केंद्रों के भवन बदले-डिटेल में जानें

 

वहीं, भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मंडी से टिकट दी है। ऐसे में अगर प्रतिभा सिंह चुनाव लड़ने के लिए मान जाती है तो मंडी में प्रतिभा सिंह और कंगना रनौत के बीच चुनाव जंग होगी। लेकिन, प्रतिभा सिंह का चुनाव लड़ने को लेकर क्या रुख रहता है यह बैठक के बाद ही पता चला पाएगा।

 

शिमला : NSUI ने कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर का किया घेराव, जमकर की नारेबाजी

 

हिमाचल के प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला द्वारा बुलाई मीटिंग में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और रामलाल ठाकुर शामिल होंगे।

हिमाचल : विधानसभा की 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी

 

कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस सहित कांग्रेस के सभी विभागों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसमें लोकसभा और विधानसभा चुनाव में संभावित प्रत्याशी को लेकर भी चर्चा संभव है। वहीं, सरकार के सभी मंत्रियों की जिम्मेदारी तय की जा सकती हैं।

हिमाचल मौसम अलर्ट : बारिश के आसार, अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी

 

 

कांगड़ा : जसूर भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़, मौके पर धरा युवक

हिमाचल मौसम अपडेट : दो दिन बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी

अग्निवीर भर्ती : नहीं किया आवेदन तो जल्द करें, हो सकती है दिक्कत

 

प्रतिभा सिंह की बड़ी बात, मंडी में कांग्रेस की हालत नहीं ठीक- इसलिए नाम लिया वापस

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा जिला में रैलियों और जनसभा के लिए ग्राउंड चिह्नित

हिमाचल में अब तक लोकसभा का सफर, एक चुनाव में थी 6 सीटें- डिटेल में जानें 

 

 

फॉर्म पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और सीएम सुक्खू के फोटो पर जताई आपत्ति

लोकसभा चुनाव : कांगड़ा में धारा-144, लाठी लेकर चलने पर भी होगी मनाही

 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24