Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नालागढ़ : बाइक सवार पर दागी गोलियां, हथौड़े से भी किया हमला-पीजीआई रेफर

पुरानी रंजिश का बताया जा रहा मामला, जांच में जुटी पुलिस

 

नालागढ़। हिमाचल के पुलिस जिला बद्दी के पुलिस थाना नालागढ़ के तहत बाइक सवार पर हमले का मामला सामने आया है। कार सवार लोगों ने बाइक सवार पर गोलियां दागी और हथौड़े से भी हमला किया। व्यक्ति को नालागढ़ ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

नालागढ़ : बाइक सवार पर दागी गोलियां, हथौड़े से भी किया हमला-पीजीआई रेफर

बता दें कि नंदलाल अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर राजमहल के रास्ते जा रहे थे। नालागढ़ के वार्ड नंबर सात रामशहर मार्ग पर बाइक को कार से टक्कर मारी। इसके बाद कार सवारों ने नंद लाल पर हमला कर दिया। कार सवारों ने गोलियां भी दागी। फिर हथौड़े से हमला किया। नंद लाल को दो गोलियां लगने की बात बताई जा रही है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। नंदलाल को घायल व्यवस्था में नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

HPPSC Breaking : असिस्टेंट प्रोफेसर कॉमर्स स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट आउट

सूचना मिलने पर नालागढ़ पुलिस स्टेशन से टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुलाई गई। एसपी पुलिस जिला बद्दी मोहित चावला भी मौके पर पहुंचे। मीडिया को जानकारी देते एसपी मोहित चावला ने बताया कि मौके से हथौड़ा बरामद हुआ है। पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
बता दें कि कुछ दिन पहले नालागढ़ में पंजाब के दो सगे भाईयों की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में आरोपी गिरफ्त में हैं।

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

 

HPBose : D.El.Ed काउंसलिंग स्थगित, बोर्ड ने नई तिथि भी की घोषित

 

हिमाचल में कुछ दिन थमेगी मानसून की रफ्तार, 21 के बाद फिर होगा सक्रिय

 

 

कांगड़ा : 24 घंटे से अधिक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 1731 लोगों की बचाई जान

 

शिमला समरहिल लैंडस्लाइड : 21 लापता लोगों की है लिस्ट, 14 शव बरामद

 

हिमाचल कैबिनेट की बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

 

 

शिमला-मटौर नेशनल हाईवे नम्होल के पास हल्के वाहनों के लिए बहाल

 

 

शिमला : होटल हिमलैंड के पास लैंडस्लाइड, खलीनी चौक से लिफ्ट के बीच यातायात बंद

 

सिक्योरिटी कंपनी 93 पदों पर करेगी भर्ती, डिटेल जानने के लिए पढ़ें खबर

 

हिमाचल में यहां रोजगार का बड़ा मौका, 230 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार
उपलब्धि : दक्षिण अफ्रीका में कीनोट एड्रेस देंगे हिमाचल CU के प्रोफेसर मनोज सक्सेना 

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ