Categories
Top News Himachal Latest Kinnaur State News

किन्नौर के छितकुल गांव को गोद लेगा सीपीएसयू, केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने दी जानकारी

गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत संवाद कार्यक्रम आयोजित

छितकुल। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वीरवार को किन्नौर जिला के छितकुल गांव में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद किया और जन शिकायतें सुनीं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को उनकी सभी जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

चुराह विधानसभा क्षेत्र में बनेगा इंडोर स्टेडियम, विक्रमादित्य सिंह ने की घोषणा

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम उत्तरी सीमा में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने और शहरों के समान सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार की एक पहल है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत किन्नौर जिला के छितकुल, पूह, नाको, लियो और चांगो गांवों को विकसित किया जाएगा। आरके सिंह ने कहा कि केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का एक उपक्रम (सीपीएसयू) छितकुल गांव को गोद लेगा और इसके विकास के लिए राज्य सरकार को सहयोग प्रदान करेगा।

उद्योग मंत्री बोले-कर्ज लेना हिमाचल सरकार की मजबूरी, हम केंद्र पर निर्भर

 

उन्होंने कहा कि छितकुल में एक मेगावाट का विद्युत संयंत्र स्थापित किया जाएगा तथा क्षेत्र के छोटे नालों पर सूक्ष्म जल विद्युत परियोजनाएं स्थापित करने की संभावनाओं की तलाश की जाएगी। क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए छितकुल में सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र स्थापित किया जाएगा।

कांगड़ा : रानीताल में चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोपी धरे, 5 दिन मिला पुलिस रिमांड

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थानीय लोगों से संवाद के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र के लोगों विशेषकर जनजातीय क्षेत्रों के लोगों के विकास के लिए कृतसंकल्प है। मुख्यमंत्री ने छितकुल से मंडी के लिए बस सेवा आरंभ करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छितकुल में सामुदायिक हॉल, पार्किंग सहित बस स्टैंड और मिनी स्टेडियम के निर्माण की मांग पर प्राथमिकता के आधार पर विचार किया जाएगा।

Breaking : मां चामुंडा मंदिर के पास मृत मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब निवासी

 

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल आगमन के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री का आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री ने नगस्ती में द्वितीय भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) बटालियन पोस्ट का भी दौरा किया और आईटीबीपी के जवानों से संवाद किया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Mock Drill : पालमपुर सौरभ वन विहार में आई बाढ़, 9 पर्यटक फंसे- किए रेस्क्यू 

 

इससे पहले, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री का कुप्पा आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश नेगी, उपायुक्त टोरुल रवीश, पुलिस अधीक्षक विवेक चहल, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि और किन्नौर जिला के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

 

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय को मिली मीडिया लैब, कुलपति ने किया उद्घाटन 

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ