Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल CU के मल्टी टास्क वर्कर व लाइब्रेरी अटेंडेंट ने पास किया UGC NET

 पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में उत्तीर्ण की परीक्षा

 

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (HPCU) के दो गैर शिक्षण कर्मचारियों ने यूजीसी नेट (UGC NET) पास किया है। विश्वविद्यालय में बहु कार्य कर्मचारी (मल्टी टास्क वर्कर) के रूप में कार्यरत कमलेश सिंह टपरियाल और लाइब्रेरी अटेंडेंट राहुल कुमार ने यह परीक्षा पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विषय में उत्तीर्ण की है।

हिमाचल : 143 स्कूलों को बंद करने के आदेश, 20 सीनियर सेकेंडरी स्कूल दोबारा खोले

कमलेश सिंह टपरियाल हिमाचल के हमीरपुर जिला से संबंधित हैं और वर्तमान में कुलपति सचिवालय में तैनात हैं। वहीं, राहुल कुमार उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं। वर्तमान में विश्वविद्यालय के आचार्य रघुवीर पुस्तकालय धौलाधार परिसर -1 में तैनात हैं। यह दोनों कर्मी अब पुस्तकालय विभाग में सहायक प्रोफेसर के पद पर आवेदन के लिए पात्र होंगे।

मंडी : चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर आफत की बारिश, वैकल्पिक मार्ग भी बना चुनौती

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो सत प्रकाश बंसल एवं अधिष्ठाता अकादमिक प्रो प्रदीप कुमार ने दोनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। वहीं, गैर शिक्षण कर्मचारी संघ ने भी बधाई दी है।

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

कुल्लू-मंडी वाया पंडोह व कमांद मार्ग अपडेट, कब तक हो सकते बहाल- जानें

 

 

ज्वालामुखी में तीन दिन नहीं दौड़ेंगे ऑटो रिक्शा, हड़ताल पर गए ऑपरेटर