Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में अभी सीएम और डिप्टी सीएम ही चलाएंगे सरकार, बांटे विभाग

शिमला। हिमाचल प्रदेश में अभी मंत्रियों की नियुक्तियां नहीं हुई हैं, मंत्रिमंडल का गठन न होने तक मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने सभी विभाग आपस में बांट लिए हैं। हिमाचल सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार देर रात को अधिसूचना जारी कर दी गई।

हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, गैर जमानती वारंट जारी

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना और कार्मिक विभाग रखे हैं। जबकि उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जलशक्ति विभाग, परिवहन और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास पांच विभाग रखे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री को तीन विभाग दिए गए हैं।

जाखू मंदिर पहुंचे सीएम सुक्खू, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को मंत्रियों से पहले पोर्टफोलियो दे दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री की नियुक्ति के साथ ही मंत्रियों की नियुक्तियां हो जाती थी, उसके बाद ही विभाग बांटे जाते थे।

गोकुल बुटेल सीएम सुक्खू के प्रिंसिपल एडवाइजर (आईटी) नियुक्त

मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के तीसरे दिन भी मंत्रियों पर फैसला नहीं हो पाया तो ऐसे में सरकारी कामकाज को चलाने के लिए दोनों को पोर्टफोलियो का आवंटन हो गया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें