Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Kangra State News

हिमाचल : घर से पालमपुर के लिए निकली थी महिला, पुलिया के नीचे मिला शव

भवारना में गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

पालमपुर। कांगड़ा जिला के पालमपुर उपमंडल के पुलिस स्टेशन भवारना के तहत महिला की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है।

महिला की पहचान कुसुम (50) पत्नी कल्याण चंद निवासी पंचायत गदियाड़ा के वार्ड नंबर-2 मकरेहड़ के गांव नलोह के रूप में हुई है।

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट

 

बता दें कि कुसुम वीरवार को घर से पालमपुर के लिए निकली थी। देर शाम तक कुसुम जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

खुद तलाश करने पर महिला का सुराग नहीं लगा। मामले की सूचना पुलिस स्टेशन भवारना में दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

हिमाचल में तूफान का कहर : पेड़ गिरे, दबी गाड़ियां-सड़कों पर थमे पहिए

 

 

पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की। रात करीब 10 बजे महिला का शव घर से लगभग 3 किलोमीटर दूर पुलिया के नीचे बरामद हुआ।

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला की गला रेत कर हत्या की बात सामने आई।

देहरा : बारिश और तूफान से गिरा लेंटर का छज्जा, 3 साल की बच्ची की गई जान

 

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया।

शुक्रवार सुबह फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए। पालमपुर का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ठुकराल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

 

दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात

शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट
मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास

हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान

महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम

 

धर्मशाला : बीएड कॉलेज की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, रोहड़ू की थी रहने वाली

अग्निवीर भर्ती : कांगड़ा और चंबा जिला के अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी

भरमौर पहुंची कंगना रनौत, लुआंचड़ी पहनकर प्रसिद्ध चौरासी मंदिर में किए दर्शन

DElEd CET- 2024 के कॉमन एंट्रेस टेस्ट की तिथि की घोषित, पढ़ें डिटेल
अग्निवीर भर्ती : ऑनलाइन परीक्षा 22 से, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में यहां होंगे पेपर
हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime State News

हिमाचल : पैदा होने के बाद फेंकी नवजात बच्ची, पुलिया के किनारे मिला शव

मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुटी पुलिस

नालागढ़। पैदा होने के बाद जिस नवजात को मां की गोद चाहिए थी, उसका शव रास्ते के किनारे पड़ा मिला। नवजात बच्ची को पैदा होने के बाद फेंका गया है। मामला हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ का है।बता दें कि नालागढ़ शहर के क्षेत्र सल्लेवाल में किसी ने पुलिया के साथ एक नवजात बच्चे का शव देखा। मामले की सूचना नालागढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात बच्चे के शव को कब्जे में लिया। शव एक बच्ची का निकला। कयास लगाए जा रहे हैं कि बच्ची को पैदा होने के बाद पुलिया के पास फेंक दिया गया।

होली पर तरह-तरह के रंगों से सज गए बाजार : व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। नवजात बच्ची को किसने फेंका और क्यों फेंका इसका पता लगाने के लिए पुलिस टीम जुट गई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस आसपास की गर्भवती महिलाओं की डिटेल भी खंगाल रही है।