Categories
Hamirpur Sirmaur

बड़सर पहुंची राजगढ़ की महिला किसान, पहाड़ी संस्कृति की दिखाई झलक

हमीरपुर। एकीकृत विकास परियोजना नाहन सिरमौर सहायक परियोजना-2 की राजगढ़ विकास खंड की महिलाएं पालमपुर से एकीकृत विकास परियोजना हमीरपुर के सहायक परियोजना कार्यालय बड़सर पहुंचीं। यहां पर सहायक परियोजना अधिकारी बालकृष्ण व सामाजिक विस्तार अधिकारी बीना अत्री द्वारा एकीकृत विकास परियोजना द्वारा की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

शिमला : ठियोग-हाटकोटी हाईवे पर गहरी खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की गई जान

पांच दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण में महिलाओं को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में एकीकृत विकास परियोजना की गतिविधियों का भ्रमण करवाया गया। भ्रमण एवं प्रशिक्षण के साथ-साथ महिलाओं ने सिरमौर की संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए पहाड़ी नाटी का आनंद लिया। इसी के साथ एकीकृत विकास परियोजना द्वारा 2 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित किए गए कार्यक्रम का समापन हो गया है।

हिमाचल में बड़ा हादसा : गाड़ी ने कुचले 9 राहगीर, 5 की मौत, 2 PGI रेफर

सहायक परियोजना अधिकारी ममता व मधुबाला व पथ परिवहन निगम सोलन के चालक अमित कुमार व परिचालक (भूतपूर्व सैनिक) रणजीत सिंह ने महिलाओं का मार्गदर्शन किया। सनियो दीदग की रेखा ठाकुर व बबली धीमान ने बताया कि हम एकीकृत विकास परियोजना राजगढ़ की बहुत-बहुत आभारी हैं जिन्होंने हम गांव की महिलाओं को जागरूक करने के लिए ये शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Himachal Latest Sirmaur State News

#HPElectionResult : नाहन में पहले राउंड में दिखी कांटे की टक्कर, कांग्रेस 30 मत से आगे

डॉ. राजीव बिंदल और अजय सोलंकी  के बीच है मुकाबला

नाहन। हिमाचल विधानसभा चुनाव की नतीजों के शुरुआती रूझान में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। भाजपा और कांग्रेस 31-31 सीटों पर आगे है। वहीं, 4 पर आजाद बढ़त बनाए हुए हैं।

पहले राउंड में नाहन विधानसभा क्षेत्र में भी कांटे की टक्कर दिखी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव बिंदल से 30 मतों से आगे रहे हैं। अजय सोलंकी को 2991 और डॉ. राजीव बिंदल को 2961 मत मिले।

#HPElectionResult : 31 सीटों पर भाजपा तो 31 पर ही कांग्रेस, 4 पर आजाद आगे

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें