Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Mandi State News

मंडी : महिला से मिलने पहुंचा था प्रेमी, देवर को लग गई भनक, पति ने ले ली जान

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

मंडी। हिमाचल के मंडी जिला के नेरचौक क्षेत्र में प्रवासी युवक की हत्या में पति, पत्नी और देवर को गिरफ्तार किया है। पति को हत्या और पत्नी और देवर को षड्यंत्र रचने के आरोप में धरा है। आरोपी ने डंडे से पीटकर युवक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर डंडा भी बरामद कर लिया है। रविवार को तीनों आरोपियों को जज के सामने पेश किया। जहां से तीनों को रिमांड मिला है।

हिमाचल : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट पोस्ट कोड 1073 परीक्षा 30 मार्च को, रिजेक्शन लिस्ट जारी

 

बता दें कि यूपी निवासी 26 साल के युवक का महिला से प्रेम प्रसंग था। 21 फरवरी की रात युवक महिला से मिलने पहुंचा। महिला के देवर ने उसे महिला के साथ लिया।  देवर ने कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अपने भाई को सारी बात बताई। पति ने गुस्से में युवक की डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी।

हिमाचल : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सम्मान निधि योजना का शुभारंभ, इन महिलाओं को एक फरवरी से मिलेंगे 1500 रुपए

 

पिटाई से युवक की मौत हो गई। हत्या के बाद शव को ढांगू में खड्ड किनारे फेंक दिया और खून से सने कपड़े भी जला दिए। 22 फरवरी शाम को युवक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने युवक के फोन की कॉल डिटेल निकाली। कॉल डिटेल की जांच में नेरचौक क्षेत्र की एक महिला से युवक की काफी बार बातचीत होने का खुलासा हुआ।

हिमाचल लोक सेवा आयोग जल्द निकालेगा भर्ती, आवेदन से पहले कर लें यह काम 

 

पुलिस उक्त महिला तक पहुंची और महिला से कड़ी पूछताछ की। महिला ने सब कुछ उगल दिया। आरोपी पति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
मामले जानकारी देवर और भाभी को पहले से थी। पर उन्होंने जानकारी को छिपाया। इसके चलते दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस धारा 302 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

 

सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती : सुजानपुर में 27 को इंटरव्यू

 

लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को, आखिर क्या है वायरल मैसेज का सच- जानिए

हरिपुर युवती मामला : बेटे के बाद मां भी गिरफ्तार, दोनों को मिला पुलिस रिमांड

चंबा : पठानकोट से जोत घूमने आए थे युवक, लौटते समय खाई में गिरी कार

हरिपुर : 21 दिन पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब युवती ने दे दी जान

HPBOSE : बोर्ड परीक्षाओं से पहले इन छात्रों के लिए बड़ी अपडेट, दी ये राहत

बिलासपुर : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर जानलेवा हमला, चेहरे पर आई चोटें

Good News : हिमाचल PWD मल्टी टास्क वर्कर का मानदेय बढ़ा, पॉलिसी भी बनेगी

हरिपुर मामला : युवक गिरफ्तार, चार दिन पहले एसपी से मिली थी युवती

कांगड़ा जिला में 8वीं, 10वीं पास, स्नातक के लिए नौकरी का मौका, भरे जाएंगे ये 300 पद
ऊना की कंपनी में एग्जीक्यूटिव और ऑपरेटर के पदों पर भर्ती : 40 हजार तक सैलरी

कांगड़ा : एग्जीक्यूटिव व ऑपरेटर के पदों पर भर्ती, 40 हजार तक सैलरी
शिमला में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों पर होगी भर्ती, 10वीं पास को मौका
नादौन : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24