Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा : 3 की गई जान, चार बच्चों सहित 8 घायल

गांव माणी के साथ लगते टरीरू मोड़ पास हुई दुर्घटना

चंबा। हिमाचल के चंबा जिला में बड़ा हादसा हुआ है। बोलेरो जीप के खाई में गिरने से दो महिलाओं और एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। साथ ही चार बच्चों, तीन महिलाओं सहित 8 लोग घायल हैं। सभी लोग मंदिर से माथा टेक कर अपने गांव राजपुरा लौट रहे थे।

मंडी एएसपी की सरकारी गाड़ी और स्कूटी टक्कर मामले में बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

बता दें कि राजपुरा गांव के 11 लोग बोलेरो में सवार होकर दुआट महादेव मंदिर में माथा टेकने गए थे। सभी लोग माथा टेककर लौट रहे थे। चंबा जिला की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के गांव माणी के साथ लगते टरीरू के पास चालक बोलेरो से नियंत्रण खो चुका और बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क गई।

हिमाचल : गाड़ी चलाते मोबाइल पर कर रहे बात और सोच रहे कोई नहीं देख रहा-तो गलत हैं आप

हादसे में दो महिला और एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। साथ ही चार बच्चे, तीन महिलाएं और चालक घायल हुआ है। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना सदर चंबा की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

इस घटना की सूचना मिलने के बाद चंबा सदर विधायक नीरज नैय्यर सारे कार्यक्रम रद्द कर पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों के उपचार में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी।

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी

 

चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान

 

मल्टी-टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा 2023 को लेकर बड़ी अपडेट-जरूर पढ़ें

हिमाचल : IIT Mandi में फर्स्ट ईयर के छात्रों से रैगिंग, 72 स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई

कुल्लू : पतलीकूहल से दिल्ली दौड़ी वोल्वो बस, पहले मंडी से हो रहा था संचालन

 

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन

 

जॉब अलर्ट : हमीरपुर में ऑपरेटर और एसोसिएट के 100 पदों पर होगी भर्ती

 

कुल्लू : पतलीकूहल से दिल्ली दौड़ी वोल्वो बस, पहले मंडी से हो रहा था संचालन

 

हिमाचल : IIT Mandi में फर्स्ट ईयर के छात्रों से रैगिंग, 72 स्टूडेंट्स के खिलाफ कार्रवाई

 

Categories
ACCIDENT TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Chamba State News

चंबा में बड़ा हादसा : 6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाईं पुल के पास हुआ हादसा

तीसा। हिमाचल के चंबा जिला में सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक टाटा सूमो खाई में गिर गई और नदी में जा पहुंची।

सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से भंजराडू हेडक्वार्टर लौट रहे थे। हादसे में 6 पुलिस जवानों, सूमो चालक की मृत्यु हो गई है। वहीं, तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल है।

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद : बारिश के बीच पहाड़ी से आया भारी मलबा

हादसे में नूरपुर निवासी सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, डलहौडी ओसल के हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण टंडन, कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के नजदीकी गांव खब्बल के कांस्टेबल कमलजीत, ढलियारा के सचिन राणा, कांगड़ा इच्छी के लक्ष्य मोंगरा और कैहरियां जवाली कांगड़ा के अभिषेक ने दम तोड़ा है। चालक की पहचान चंवू राम (39) पुत्र जय दयाल गांव मंगली जिला चंबा के तौर पर हुई है।

 

चंबा निवासी हेड कॉन्स्टेबल राजिंदर, कॉन्स्टेबल अक्षय चौधरी बैजनाथ कांगड़ा,  पालमपुर निवासी कांस्टेबल सचिन,  मंगली निवासी पंकज कुमार  हादसे में घायल हैं।

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

बता दें कि यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (LRP) के लिए निकले थे और भंजराडू हेडक्वार्टर लौट रहे थे। सूमो में 9 पुलिस जवान थे, चालक और एक अन्य व्यक्ति था। टाटा सूमो मंगली से भंजराडू की तरफ आ रही थी।

तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची। मामले की सूचना पुलिस थाना तीसा में दी गई।

जवाली-नगरोटा सूरियां सड़क मार्ग पर लैंडस्लाइड, वाहनों की आवाजाही रुकी

सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना तीसा और बटालियन से टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया।

वहीं, चालक और अन्य 6 पुलिस जवानों के शव बरामद हुए हैं। एएसपी चंबा विनोद कुमार धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। इसमें पुलिस जवान थे जोकि लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग के लिए निकले थे।

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने कहा,  जिला चंबा के तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में कुछ पुलिस कर्मियों सहित आम नागरिक की मृत्यु और अन्य कुछ के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है।

मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिला प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।”

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ