Categories
Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल की बेटी अंजलि ने फतह की किलिमंजारो चोटी, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

शाहपुर के घरोह की रहने वाली हैं अंजलि शर्मा

 

शिमला। हिमाचल के कांगड़ा जिला की अंजलि शर्मा ने दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह की है। खास बात यह है कि अंजलि शर्मा ने गद्दी पहनावा  “लुआंचड़ी” पहनकर यह चोटी फतेह की है और तिरंगा फहराया। अंजलि शर्मा जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के गांव घरोह की निवासी हैं। अंजलि ने 31 मार्च को लुआंचड़ी पहनकर इस चोटी को फतह किया है। अंजलि ने वर्ष 2010-11 में अटल विहारी बाजपेयी माउंटे्रनिंग संस्थान मनाली से बेसिक कोर्स किया है। उनकी पढ़ाई बीए हिंदी व पर्यावरण में हुई है। अंजली तंजानिया की चोटी पर “लुआंचड़ी” पहनकर चढ़ने वाली प्रदेश की पहली महिला हैं।

हमीरपुर के डीसी होंगे हेमराज बैरवा, एसडीएम सलूणी स्वाति गुप्ता को सोलन भेजा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के शाहपुर क्षेत्र के गांव घरोह की अंजलि को गद्दी परिधान में  किलिमंजारो चोटी फतह करने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा की प्रदेश की इस बेटी ने न केवल हिमाचल की संस्कृति बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अंजली के सफल भविष्य के कामना की है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें