Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल कृषि विवि पालमपुर पहुंचीं राजगढ़ की महिलाएं, कृषि संबंधी जानकारी ली

मधुमक्खी पालन, विदेशी सब्जी की खेती व जैविक खेती के बारे में भी जाना

पालमपुर। एकीकृत विकास परियोजना नाहन (सिरमौर) की सहायक परियोजना कार्यालय राजगढ़ इकाई-2 के तहत 48 महिला कृषक रविवार को मां चामुंडा देवी के दरबार में माथा टेकने के बाद हिमाचल कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर पहुंचीं। यहां पर इन्हें प्रसार शिक्षा निदेशक डॉक्टर संजीव परमार द्वारा कृषि संबंधी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त महिलाओं को मधुमक्खी पालन, विदेशी सब्जी की खेती, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण व पॉलीहाउस में कीट समस्या के समाधान के बारे में जानकारी दी गई।

RKMV मारपीट मामला : ABVP कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन

इस दौरान महिलाओं के साथ सहायक परियोजना कार्यालय राजगढ़ इकाई-2 की सामाजिक विस्तार अधिकारी ममता, मधुबाला व हिमाचल पथ परिवहन निगम सोलन के चालक अमित कुमार व परिचालक ( भूतपूर्व सैनिक) रणजीत सिंह भी इस प्रशिक्षण में उपस्थित रहे।

बता दें कि राजगढ़ विकास खण्ड की विभिन्न पंचायतों की महिला कृषकों के लिए 6 मार्च तक शैक्षणिक भ्रमण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य एकीकृत विकास परियोजना के बारे में जागरूक करना है व जैविक खेती अपनाने पर विशेष बल देना है।

सुधीर बोले- कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण महत्वपूर्ण, रोजगार के मिलेंगे अवसर

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें