Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

मझीण के होनहारों ने तैयार किया ईको फ्रेंडली फार्मिंग व रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम मॉडल

विद्यालय में राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2023 का किया गया आयोजन

मझीण। राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मझीण में मंगलवार को राष्ट्रीय अविष्कार अभियान 2023 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के सभी छात्र व छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालय के नन्हे होनहारों ने ईको फ्रेंडली फार्मिंग मॉडल, भूकंप आने से पहले अलर्ट सिस्टम मॉडल व रेन वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम मॉडल तैयार किया।

इसके अलावा विद्यार्थियों ने विज्ञान से संबंधित कई अन्य गतिविधियों जैसे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, मैथ ओलंपियाड व मॉडल प्रदर्शनी में भी भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश ठाकुर ने सभी होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया साथ ही उन्होंने विज्ञान की उपयोगिता व महत्व पर भी प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि किसी भी देश की उन्नति व विकास में विज्ञान का अहम रोल होता है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के हुनर को उन्होंने खूब सराहा।
इस मौके पर लेक्चरर मैथ संजीव शर्मा, लेक्चरर फिजिक्स नीरज शर्मा, लेक्चरर राजनीति शास्त्र अश्वनी कुमार, लेक्चरर केमेस्ट्री ब्यास देव, लेक्चरर बायो जीवन कुमार, टीजीटी मेडिकल मोनिका, सुरजीता, टीजीटी नॉन मेडिकल संजीव कुमार व प्रियंका भी मौजूद रहीं।