शिमला। हिमाचल में मौसम खराब बना हुआ है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो रही है। वहीं, तूफान ने भी कुछ जगह कहर बरपाया है।
हिमाचल में अलग-अलग जगह पर पेड़ गिरने और गाड़ियों को नुकसान के मामले सामने आए हैं। पेड़ गिरने से सड़कों पर पहिए थम गए। पेड़ हटाकर आवाजाही सुचारू की गई।
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग : SET- 2023 को लेकर बड़ी अपडेट
कुल्लू जिला के मनाली भूतनाथ मंदिर के समीप देवदार का सूखा पेड़ तूफान से धराशाई हो गया। पेड़ की चपेट में करीब 8 गाड़ियां आ गईं। गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। साथ ही एक व्यक्ति घायल हुआ है।
कांगड़ा जिला में गंगथ बस स्टैंड के पास एक कार पर बड़ा पेड़ गिर गया। कार में कुछ लोग सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। वहीं, इंदौरा-डाह कुलाड़ा मार्ग में तूफान से पेड़ गिर गया। इससे आवाजाही अवरुद्ध हो गई।
दुबई में नौकरी का मौका : सिक्योरिटी गार्ड, होटल स्टाफ, नर्स केयरटेकर के पद
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर कांगड़ा के कछियारी में आम का पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध हो गई। बाद में पेड़ हटाकर मार्ग खोला गया। एक कार भी चपेट में आई है।
ऊना-गगरेट रोड पर बढ़ेडा राजपूता के निकट चलती गाड़ी पर पेड़ गिरने का मामला सामने आया है। सभी कार सवार सुरक्षित हैं।
हिमाचल में महिलाओं को 1500 रुपए, मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कही बड़ी बात
मंडी में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कठोर कारावास
शिमला में बारिश, कांगड़ा में तेज हवाएं- जानें आगे की मौसम अपडेट
हिमाचल : जुब्बल क्षेत्र में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, महिला सहित दो की गई जान
हिमाचल : 6 दिन खराब रहेगा मौसम, बारिश के साथ आंधी-तूफान व ओलावृष्टि का अलर्ट
महिलाओं को जून में मिलेंगे तीन हजार रुपए : सीएम सुक्खू बोले-कांग्रेस वादे पर कायम