Breaking News

  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां
  • अब पति-पत्नी साथ मिलकर मना सकेंगे करवा चौथ, 29 अक्तूबर को हिमाचल में छुट्टी

स्मार्ट सिटी का बदलेगा रूप : धर्मशाला कॉलेज-स्टेडियम रोड पर बनेगा नाइट फूड स्ट्रीट

ewn24news choice of himachal 03 Aug,2023 3:53 am

    डीसी ने लंबित कार्यों को पूर्ण करने के दिए निर्देश

    धर्मशाला। धर्मशाला कॉलेज-स्टेडियम रोड को नाइट फूड स्ट्रीट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसमें उपलब्ध स्थान में अधिक से अधिक स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को समायोजित करने के लिए कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं तथा आसपास के क्षेत्रों में सभी स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को इस स्थान पर समायोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल ने धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
    डाक विभाग की 'ढाई आखर' पत्र लेखन प्रतियोगिता : 50 हजार तक नकद इनाम

    डीसी ऑफिस परिसर में एनआईसी के सभागार में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों को लेकर उपायुक्त डॉ निपुण जिंदल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि बस स्टैंड से लेकर शिक्षा बोर्ड तक स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं इसमें बस स्टैंड से गांधी पार्क (सड़क के घाटी की ओर), मैक्सिमस मॉल से गांधी पार्क और आईपीएच कार्यालय से जोनल अस्पताल गेट तक स्मार्ट रोड पर अतिक्रमण को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से नोटिस जारी करने का निर्देश दिए गए हैं।
    आकाशवाणी में रोजगार का मौका : अंशकालिक संवाददाता के लिए करें आवेदन

    इसके साथ ही कचहरी अड्डा में वन भूमि पर अतिक्रमण तथा कैंची मोड़ से बस स्टैंड तक स्मार्ट रोड के सीमांकन पर चर्चा की गई। धर्मशाला स्मार्ट सिटी प्रबंधन को 10 दिनों के भीतर एनएच पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के समन्वय से सीमांकन करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि स्मार्ट रोड स्ट्रेच के साथ सभी क्रॉसिंग की पहचान की जाएगी तथा इस कार्य के निष्पादन की योजना नगर निगम, स्मार्ट सिटी, एचपीपीडब्ल्यूडी, विद्युत, पुलिस विभाग के समन्वय से बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हटाए जाने वाली ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों और मौजूदा इलेक्ट्रिक पोल के मुद्दे पर चर्चा की गई और यह निर्देश दिया गया कि एचपीएसईबीएल चरणबद्ध तरीके से शटडाउन की योजना बनाएगी।

    यह कार्य छुट्टियों के दौरान किया जाए ताकि सरकारी कार्यालयों का नियमित काम बाधित न हो। उपरली धार धर्मशाला में ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट के निर्माण पर चर्चा की गई। यह निर्देश दिया गया कि डीएमसी को भूमि हस्तांतरण का मामला शुरू किया जाए। इससे पहले आयुक्त नगर निगम अनुराग चंद्र ने स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather