Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Sirmaur State News

सिरमौर सड़क हादसा- चार हुई मृतकों की संख्या, एक ने रास्ते में तोड़ा दम

हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर जुनैली में हुआ हादसा

नाहन। हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर जुनैली में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या चार हो गई है। घायल एक महिला ने आईजीएमसी ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया।

बता दें कि शिमला जिला की कुपवी तहसील के पुजारली गांव के लोग कार में सवार होकर शिलाई के पनोग जा रहे थे। लोग रिश्तेदारी में किसी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे। जुनैली के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में जा गिरी। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों को खाई से निकालने में जुट गए। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई।

कांगड़ा : 700 करोड़ रुपए का नुकसान, 1300 मकान क्षतिग्रस्त-400 पूरी तरह ध्वस्त

हादसे में नरिया राम (55) पुत्र रामियाराम, मनीषा (25) पत्नी संतोष शर्मा, दुर्मा देवी (58) पत्नी नैन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। संतोष शर्मा (28) पुत्र नरियाराम और बिमला देवी(48) पत्नी नरिया राम घायल हो गए। घायलों को हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उन्हें आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। बिमला देवी ने आईजीएमसी जाते नौहराधार के पास दम तोड़ दिया। ऑल्टो कार संतोष चला रहा था। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के शिलाई विकास खंड अन्तर्गत रोनहाट-हरिपुरधार सड़क पर जरवा जुनैली गांव के निकट हुई एक वाहन दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में चार लोगों का निधन और एक व्यक्ति घायल हो गया।

 

कुल्लू : श्रीखंड महादेव मार्ग अगले आदेशों तक बंद, अवहेलना पर होगी सख्त कार्रवाई

उन्होंने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता प्रदान करने और घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

HRTC बस में दो लैपटॉप का नहीं लगेगा किराया, अतिरिक्त पर चौथा हिस्सा करना होगा अदा

 

राहत : मंडी के कलहनी में पहुंचा राशन, नगवाईं से दो गर्भवती महिलाएं एयरलिफ्ट

Breaking : हिमाचल में DElEd CET 2023 काउंसलिंग स्थगित, जानें नई डेट

कांगड़ा : जलाड़ी में जल शक्ति विभाग के जेई के बनेर खड्ड में बह जाने के मामले में बड़ी अपडेट
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *