Categories
Top News National News Viral news State News

बिना बाजुओं के तीरंदाजी में शीतल ने कर दिखाया कमाल-मिला अर्जुन अवार्ड

बचपन से ही नहीं हैं दोनों हाथ, जीत चुकी हैं 10 मेडल

नई दिल्ली। भारत की बेटी पैरा-तीरंदाज शीतल देवी को अर्जुन अवार्ड मिला है। उन्होंने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अर्जुन अवार्ड (Arjuna Award) प्राप्त किया। शीतल देवी ने दोनों बाजुओं के बिना यहां तक का सफर तय किया है।

हमीरपुर : ITBP जवान दीपेश की सड़क हादसे में गई जान- डेढ़ माह पहले हुई थी शादी

 

जम्मू-कश्मीर के छोटे से गांव की बेटी ने पैरों का अपनी ताकत बनाकर तीरंदाजी में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया और अपने माता शक्ति देवी-पिता मान सिंह सहित देश और अपने गांव का के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा किया। उन्होंने पैरों से सटीक निशाना साधकर तीरंदाजी में 6 स्वर्ण, 3 रजत और एक कांस्य पद जीता है।

शीतल देवी विश्व की एक मात्र महिला पैरा-तीरंदाज हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर हैं। पैरा में चैंपियन बनने के बाद अब उनका सपना एवल (जिन खिलाड़ियों के हाथ होते हैं) में चैंपियन बनने का है।

हिमाचल की बेटी रितु नेगी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

 

बता दें कि 16 वर्षीय शीतल देवी जम्मू-कश्मीर के जिला किश्तवाड़ के गांव लोईधार की निवासी हैं। उनके पिता खेतीबाड़ी करते हैं और माता बकरियां चराती हैं। शीतल देवी के जन्म से ही दोनों बाजू नहीं हैं। किसी बीमारी के चलते उनके बाजुओं की ग्रोथ नहीं हो पाई।

इसके बावजूद शीतल देवी ने हिम्मत नहीं हारी और साबित कर दिया कि बाजुओं की ताकत ही नहीं, इतिहास बनाने के लिए हौंसलों की उड़ान भी काफी है। वह बचपन से ही पैरों से कार्य करती थीं।

शाहपुर के कुठारना की पवना सुरक्षित, परिजनों ने राहत की सांस- पढ़ें पूरी खबर

 

लिखने का काम भी पैरों से करती थीं। यही नहीं शीतल देवी अन्य बच्चों के साथ मस्ती करते हुए पेड़ों पर भी चढ़ती थीं। उन्होंने बाजू न होने को अपनी कमजोरी नहीं बनाया और तीरंदाजी में कुछ कर दिखाने की ठान ली।

कोच अभिलाषा चौधरी ने शीतल देवी की प्रतिभा का परखा और उन्हें इस काबिल बनाया कि वह तीरंदाजी में कुछ कर दिखाए। शीतल देवी ने कटरा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अर्चरी अकादमी में दाखिला लिया। इस दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत की।

कड़ी मेहनत के फलस्वरूप शीतल देवी ने पैरों से सटीक निशाना साधकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। शीतल देवी ने पिछले साल तीरंदाज में पैरा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

हिमाचल : एसपी बद्दी, मंडी सहित तीन IPS को पदोन्नति का तोहफा, बनाए DIG

 

इसके चलते उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन शीतल का टारगेट अब पेरिस में होने वाले पैरालंपिक गेम्स पर हैं। इसके लिए उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है।

शीतल देवी का कहना है कि बचपन में उनके भाई उन्हें लकड़ी का धनुष बनाकर देते थे। उससे खेलने में उसे बड़ा मजा आता था। जब वह अपने इलाज के लिए बैंगलोर गई तो वहां प्रति दीदी मिलीं। उन्होंने उन्हें खेल के बारे में बताया और उनके जैसे लोगों से मिलाया।

मुझे तब पता चला कि उनके जैसे और भी लोग हैं, वह ही अकेली नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने देश के लिए कुछ करने की सोची। 15 साल की उम्र में ट्रेनिंग शुरू की।

उन्हें बचपन से ही स्कूल पसंद था। लोगों को विश्वास नहीं होता था कि वह तीरंदाजी में कुछ कर पाएंगी। पर आज वहीं लोग घर आकर उनके माता-पिता को मिठाई खिलाते हैं।

हिमाचल में शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट : HPPSC लेगा लिखित परीक्षा

 

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय सहित 6 यूनिवर्सिटी में नॉन टीचिंग भर्ती, परीक्षा योजना जारी

शरीर की सारी नसें पलभर में खोल देगा ये घरेलु उपाय, माइग्रेन में भी मिलेगी राहत

Job Alert कांगड़ा : सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती, 19500 तक वेतन

हिमाचल : पर्यटन होटलों व विश्राम गृहों को लेकर बड़ी अपडेट-मुख्यमंत्री के निर्देश

मंडी में सिक्योरिटी गार्ड के 120 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, कहां होंगे डिटेल में जानें

हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी
सोलन : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 11250 से लेकर 45 हजार तक सैलरी

नूरपुर : चिट्टा तस्कर पर बड़ी कार्रवाई, हिमाचल में पहली बार हुआ ऐसा-पढ़ें खबर
हिमाचल में इलेक्ट्रीशियन, फिटर, प्लंबर, मल्टी पर्पस वर्कर के 9 हजार पदों पर होगी भर्ती

चंबा : सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर व HR के 274 पदों पर भर्ती, इंटरव्यू कल से शुरू
हिमाचल में लेक्चरर स्कूल न्यू भर्ती के लिए पाठ्यक्रम और परीक्षा पैटर्न जारी

हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *