Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

BARC में इन 4,374 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में यहां होगा परीक्षा केंद्र

ewn24news choice of himachal 26 Apr,2023 10:19 pm

    सीधी भर्ती  और ट्रेनी स्कीम के तहत भरे जाएंगे पद

    नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा विभाग (Department of Atomic Energy) भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (BARC) ने टेक्निकल ऑफिसर/सी, साइंटिफिक असिस्टेंट/बी, टेक्नीशियन/बी और स्टाइपेंडरी ट्रेनी कैटेगिरी एक और दो के 4374 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें सीधी भर्ती से 212 पद और ट्रेनी स्कीम के तहत 4162 पद भरे जाएंगे। ट्रेनी स्कीम के तहत कैटेगरी एक में पहले साल 24 हजार और दूसरे साल 26 हजार और कैटेगरी दो में पहले साल 20 हजार और दूसरे साल 22 हजार रुपए स्टाइपेंड मिलेगा। टेक्निकल ऑफिसर सी के पदों के लिए एंट्री पे 56 हजार 100, साइंटिफिक असिस्टेंट बी के लिए 35,400 और टेक्निकल बी के लिए 21,700 रुपए मिलेंगे।
    पिछड़े जिले चंबा में खसरे का प्रकोप, होम आइसोलेशन में सभी बच्चे-9 टीमें बनाईं

    इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई है। इन पदों के लिए https://barconlineexam.com पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। टेक्निकल ऑफिसर सी के लिए 500, साइंटिफिक असिस्टेंट बी के लिए 150 और टेक्निकल बी के लिए 100 रुपए आवेदन शुल्क रहेगा। ट्रेनी के लिए कैटेगरी एक के लिए 150 और कैटेगरी दो के लिए 100 रुपए शुल्क लगेगा। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं को आवेदन शुल्क से छूट होगी।  ट्रेनी बी में एक्स सर्विसमैन के लिए भी छूट होगी। परीक्षा देश में विभिन्न परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। हिमाचल में शिमला में परीक्षा केंद्र होगा।
    कैटेगरी दो स्टाइपेंडरी ट्रेनी में फिटर, टर्नर/मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल, प्लंबर, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मैकेनिक, प्लांट ऑपरेटर, लेबोरेटरी आदि के पद हैं। अधिक जानकारी के लिए बीएआरसी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देंखे।
    बीएआरसी की ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां करें क्लिक..


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather