Breaking News

  • हिमाचल में 18 अगस्त सुबह 9 बजे तक यहां हो सकती भारी बारिश-सतर्क रहें
  • मजदूरों की लंबित मांगों पर नूरपुर और फतेहपुर में हल्ला बोल, रैली निकाल जमकर नारेबाजी
  • वेल्डर, हेल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती, हमीरपुर में इंटरव्यू
  • धर्मशाला जेल में मारपीट, चार सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल-क्रॉस FIR
  • पुहाड़ा की खोली खड्ड के तेज बहाव में अज्ञात व्यक्ति के बहने की सूचना, प्रशासन अलर्ट
  • हिमाचल में दो दिन चार जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना
  • बाजारों में पहुंची पौंग डैम की मछली, रोड़ डिब्बर में पहले दिन 21 क्विंटल हुई एकत्रित
  • चंबा के उच्च विद्यालय जटकरी में स्वतंत्रता दिवस की धूम, नारी अदालत ग्रुप ने स्कूल लिया गोद
  • 80 करोड़ की संपत्ति दान करने वाले डॉ राजेन्द्र कंवर स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, सीएम सुक्खू ने सराहा
  • सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की बड़ी बात, बड़सर में बोले, BPL सूची जैसी है, वैसी ही रहेगी

Breaking: हमीरपुर में रोजगार का बड़ा मौका, ढाई हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

ewn24news choice of himachal 26 Apr,2023 11:26 pm

    सलासी जिला पंचायत संसाधन केंद्र हमीरपुर लगेगा लघु मेला

    हमीरपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। श्रम एवं रोजगार विभाग और हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में 4 मई को सलासी स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र हमीरपुर में लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि इस लघु रोजगार मेले में टैक महेंद्रा, जस्ट डाइल, प्लैनेट स्पार्क, लावा मोबाइल और क्वैस सहित लगभग 25 राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियां लगभग ढाई हजार युवाओं को रोजगार देंगी।
    BARC में इन 4,374 पदों पर निकली भर्ती, हिमाचल में यहां होगा परीक्षा केंद्र

    चयनित युवाओं को साढ़े 16 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इस लघु रोजगार मेले में आईटीआई और पॉलीटेक्निक डिप्लोमाधारक, होटल मैनेजमेंट, बीटेक, एमबीए, बीफार्मा, डीफार्मा, बीएससी, बीकॉम और बीए पास युवाओं के अलावा दसवीं व 12वीं पास युवा भी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
    डीसी ने जिला के पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेले में युवाओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
    पिछड़े जिले चंबा में खसरे का प्रकोप, होम आइसोलेशन में सभी बच्चे-9 टीमें बनाईं

     

    उधर, जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण पत्र, पंजीकरण कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। अधिक जानकारी के लिए जिला  कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 और मोबाइल नंबर 85913-45920 पर संपर्क किया जा सकता है।
    मां बगलामुखी के भजन का इंतजार खत्म, महंत रजत गिरी करेंगे रिलीज


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेटपढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather