29 और 30 जनवरी के लिए है संभावना
शिमला। हिमाचल में आज मौसम खराब बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार आज और कल यानी 29 और 30 जनवरी को हिमाचल के 7 जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर चेतावनी जारी की है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
राहुल गांधी संग सीएम सुक्खू : श्रीनगर में लाल चौक पर फहराया तिरंगा
अपडेट के अनुसार हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, लाहौल स्पीति और किन्नौर जिलों में एक-दो स्थानों पर 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। साथ ही मैदानी, निचली और मध्य पहाड़ियों में एक-दो स्थानों पर 30 जनवरी को गरज के साथ बिजली गिरने का अनुमान भी है।
HPU में 19 मिनट तक चली BBC की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री, पुलिस ने उठाई स्क्रीन
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2023/01/Weather_Forecast_Bulletin_Hindi.pdf”]
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 31 जनवरी को मैदानी और निचले क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। साथ ही 2 फरवरी तक मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। हिमाचल में औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहे और औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से अधिक रहे हैं।