Breaking News

  • हिमाचल के स्कूलों में अब डिजिटल कुंडली होगी अनिवार्य : 31 अगस्त तक PEN और APAAR ID बनाना जरूरी
  • विदेश में नौकरी का सपना करें साकार : 22 अप्रैल से शुरू होने जा रहे इंटरव्यू-जानें डिटेल
  • मंडी में फिर आ गए सिक्योरिटी गार्ड के इंटरव्यू, 20 से 23 अप्रैल तक इंटरव्यू
  • हमीरपुर : फील्ड ऑफिसर के भरे जा रहे 22 पद, भोरंज में साक्षात्कार
  • हिमाचल में पुलिस कांस्टेबल के एक हजार, सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर होगी भर्ती
  • SBI का लोन मैनेजर चिट्टा तस्करी मामले में गिरफ्तार, सिरमौर की राजगढ़ तहसील का निवासी
  • अवैध खनन पर नूरपुर पुलिस का चाबुक-दो दिन में 8 वाहन इम्पाउंड
  • इंदौरा : ब्यास में डूबे किशोर की देह बरामद, प्रशासन ने परिजनों को दी 25 हजार की फौरी राहत
  • हिमाचल कैबिनेट की बैठक शुरू, लिए जा सकते हैं कई महत्वपूर्ण फैसले
  • ऑपरेटर्स और अप्रेंटिस के 100 पदों पर निकली भर्ती, हमीरपुर में होंगे इंटरव्यू

हिमाचल मौसम अपडेट: ये दो दिन इन जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

ewn24news choice of himachal 26 Jan,2023 9:30 pm

    28 जनवरी से मौसम बिगड़ने का है अनुमान

    शिमला। हिमाचल में 28 जनवरी से मौसम फिर करवट बदल सकता है। 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 27 जनवरी को पूरे हिमाचल में मौसम साफ रहने का अनुमान है। 28 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ बने रहने का अनुमान है।
    हिमाचल में कल और परसों मौसम साफ रहने का अनुमान, 28 से फिर बिगड़ेगा

    मध्य पर्वतीय और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बिगड़ सकता है। 29 और 30 जनवरी को मध्य और ऊंची पहाड़ियों के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/बर्फबारी की संभावना है। मैदानी इलाकों, निचली और मध्यम पहाड़ियों पर अलग-अलग जगहों पर आंधी, बिजली और ओलावृष्टि का अनुमान है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
    हिमाचल में युवाओं को 5 साल में 1 या 5 लाख नौकरी, आखिर क्या है मामला-जानें

     

    अपडेट के अनुसार 29 और 30 जनवरी को लाहौल स्पीति, किन्नौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, शिमला और सोलन व सिरमौर के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। वहीं,  ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन के नालागढ़, बद्दी, अर्की और कुनिहार, सिरमौर के नाहन और पांवटा साहिब में अलग-अलग जगहों पर आंधी, बिजली और ओलावृष्टि की संभावना है।

    हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोठी में 12, केलांग में 9, कल्पा, सांगला में 7-7, तीसा में पांच सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। खैरी में 88, सलूणी में 43, धर्मशाला में 29, संगडाह में 26, जोगिंद्रनगर में 24, नादौन में 22, मेहरे में 20, मंडी में 14, गगल में 13, बैजनाथ में 10, ऊना, गोहर और भराड़ी में 9-9, मनाली, पालमपुर में 8-8, सुंदरनगर, देहरा, कोटखाई, गुलेर, रोहड़ू, रिकांगपिओ और नगरोटा सूरियां में 7-7 मिलीमीटर बारिश हुई है।

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen">
    हिमाचल पुलिस के 5 अधिकारियों को सम्मान, एक राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather