Breaking News

  • अम्ब-मुबारकपुर हाईवे पर ट्रक पलटा-खेतों में गिरी कार, दिल्ली के एक ही परिवार के 7 लोग घायल
  • ऊना में मातम : एक साथ उठीं नवविवाहित जोड़े की अर्थियां, इसी साल मार्च में हुई थी शादी
  • HPBOSE ने 12वीं कक्षा के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के नतीजे किए जारी
  • काथला प्राइमरी स्कूल में जर्जर कमरे, दीवारों पर दरारें, इस हाल में पढ़ रहे बच्चे बेचारे
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती, सुजानपुर में होंगे इंटरव्यू, 10वीं फेल को भी मौका
  • धौलाधार पर्वत श्रृंखला के रूटों पर ट्रेकिंग करने की इच्छा रखने वाले जरूर पढ़ें ये खबर
  • टांडा मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर के घर हुई लाखों की चोरी का पर्दाफाश, महिला समेत दो आरोपी और सुनार गिरफ्तार
  • पालमपुर से चोरी हुई मोटरसाइकिल सुजानपुर में बरामद, बिना नंबर बाइक पर घूम रहे दो शातिर गिरफ्तार
  • बिलासपुर : कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
  • खनन माफिया पर बड़ा प्रहार : फतेहपुर में पोकलेन और JCB समेत 9 वाहन इंपाउंड, FIR दर्ज

शिमला मिडल बाजार पहुंचे NSG कमांडो, एरिया को किया सील

ewn24news choice of himachal 23 Jul,2023 6:10 pm

    धमाके की जांच को पहुंची है टीम

     

    शिमला। हिमाचल के शिमला के मिडल बाजार में बीते मंगलवार को हुए धमाके वाली जगह एनएसजी की टीम पहुंची है। NSG ने मौके पर पहुंचकर एरिया को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने जांच में बताया था कि गैस रिसाव के कारण धमाका हुआ है। पर मौके पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मामले को गंभीर बताया था और गंभीरता से जांच करने की मांग उठाई थी।
    कांगड़ा : 25 जुलाई को यहां लगेगा बड़ा रोजगार मेला, 3184 युवाओं को दी जाएगी नौकरी

     

    लोग भी जोरदार धमाके को सिलेंडर का धमाका मानने से इंकार कर रहे थे। इसमें एक व्यक्ति की जान गई है और 13 लोग घायल हुए हैं।
    बता दें कि राजधानी शिमला में मिडल बाजार के एक रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग भड़क गई। मॉल रोड पर स्थित हिमाचली रसोई नाम के रेस्टोरेंट के किचन में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई।
    धर्मशाला-शिमला फिर दौड़ी HRTC वोल्वो, दिल्ली के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू

    मालरोड पर अफरा-तफरी मच गई। आग में कुल 14 लोग झुलस गए। इनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है वहीं, 13 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों का इलाज आईजीएमसी अस्पताल में चल रहा है। हादसे में अविनाश राजू New Plaza Restaurant Middle Bazar के मालिक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि ये कारोबारी यहां से गुजर रहे थे और धमाका हो गया जिसकी चपेट में आने से इनकी मौत हो गई।

     

    [embed]
    [/embed]


    सुक्खू बोले- आपदा में हिमाचल को लगी 8 करोड़ की चपत, विपक्ष को लिया आड़े हाथ

     



    [embed]
    [/embed]

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather