Categories
Top News Dharam/Vastu

18 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

मेष – इस राशि के जातक के नजदीकी संबंधी को उपलब्धि मिलने से प्रसन्नता रहेगी। समारोह में जाने का मौका मिलेगा। सम्मान मिलेगा। घर में मेहमानों की आवाजाही बढ़ सकती है। किसी पर ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा। बेहतर होगा अपने फैसलों को तवज्जो दें। घर के बड़े लोगों की सेहत का ध्यान रखना, आपकी जिम्मेदारी है। पैसा उधार लेने की स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- पारिवारिक बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष अधिकार मिल सकता है। परिवार के बड़े लोगों की मदद और सलाह से आपके काम पूरे हो सकते हैं। इस समय साझेदारी के बिजनेस में फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- महिलाएं खासतौर से अपनी सेहत को लेकर अवेयर रहे। किसी तरह का इंफेक्शन भी हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 8

वृष – आपकी कोशिशों से घरेलू समस्या हल होने की संभावना है। व्हीकल खरीदने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। अचानक किसी अनजान इंसान से मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। सकारात्मक रहें। अनुभवी लोगों के संपर्क में थोड़ा समय बीताएं। एकांत में बैठकर आत्म चिंतन करें। कोर्ट संबंधी मामला उलझ सकता है। हालांकि किसी सरकारी व्यक्ति की मदद से हल भी हो जाएगा।
व्यवसाय- परिस्थितियां प्रतिकूलता हो सकती है। बिजनेस में रिस्क न लें। नुकसान होने की आशंका है। व्यवस्था बनाए रखने में थोड़ी चुनौतियां रहेंगी। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध बेहतर रहेंगे। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात रोमांचित करेगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की समस्या से निजात पाने के लिए खान-पान संयमित रखें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – प्रॉपर्टी या व्हीकल की खरीदी-बिक्री संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो सफलता मिलने वाली है। दोस्तों के साथ मुलाकात होगी। स्टूडेंट्स को कॉम्पिटीशन एग्जाम में सफलता मिलने के योग हैं। दूसरों की बुराई न करें। इससे आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। मामूली बात पर दोस्तों से टकराव होने की आशंका है। अपने निजी कामों पर ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- कारोबार में रुकावट आने पर घबराने की बजाए समाधान ढूंढे। अनुभवी इंसान से मुलाकात और उसकी सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी और बिजनेस में बदलाव के नतीजे आने वाले दिनों में मिलेंगे। धैर्य रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच नोकझोंक रहेगी लेकिन उससे संबंध और मजबूत हो जाएंगे। परिवार के साथ मनोरंजक प्रोग्राम बनेगा।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। ज्यादा परेशान और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से परहेज करें। मौजूदा परिस्थितियों में अपनी देखभाल खुद करें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – प्रैक्टिकल सोच रखें। संतुलित रवैया से आपको फायदा मिलेगा। थोड़ा समय एकांत में या किसी धार्मिक स्थान पर बीताएं। भविष्य को लेकर विचार-विमर्श होगा। अनहोनी होने का डर रहेगा। नजदीकी लोगों से बातचीत करते समय सावधान रहें। गलतफहमियों की वजह से संबंध बिगड़ सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने से उनकी कार्य क्षमता बेहतर होगी। महिलाएं अपने बिजनेस में ज्यादा सावधान रहेंगी। सफलता भी हासिल करेंगी। नौकरी में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं।
लव- घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से घरवालों की नाराजगी सहन करनी पड़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- ज्यादा तनाव लेने से बचें। थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह – पारिवारिक तथा बाहरी गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। मेहनत के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। धर्म कर्म से जुड़े मामलों में उत्साह रहेगा। थोड़ा समय खुद के लिए निकालें। विपरीत परिस्थिति आपको डांवाडोल कर सकती है। मन पर काबू रखें। आपकी जीत हो सकती है। कोई भी फैसला लेते समय मानसिक स्थिति को स्थिर रखना जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस में दोपहर बाद फायदेमंद परिस्थितियां बनेंगी। दिन की शुरुआत में रूपरेखा बना लें। रियल स्टेट से जुड़े लोगों की फायदेमंद डील हो सकती है। ऑफिस में कागजी कामों में थोड़ी सावधानी रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंध बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में भावनात्मक नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- सेहत ठीक रहेगी। खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – रुके काम शुरू करने में किसी की मदद मिलेगी। अपने संपर्क सूत्र मजबूत करें। ये आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होंगे। नई जानकारी भी मिलेगी। आलस्य और सुस्ती छोड़कर ऊर्जावान बने रहने का समय है। नौकरी और बिजनेस में काम ज्यादा रहेगा। अति आत्मविश्वास से नुकसान हो सकता है। इससे आपके सामाजिक और पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं।
व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियों को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें। कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में महत्वपूर्ण डील हो सकती है। वर्किंग महिलाएं कामकाज में तनावग्रस्त रहेंगी।
लव- घर में शांति पूर्ण माहौल रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर आपकी इमेज बिगाड़ सकता है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियों में लापरवाही न करें। उचित इलाज करवाएं।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – समय बहुत अच्छा है। फायदे के रास्ते खुलेंगे। पुरानी चिंता खत्म होगी। मानसिक शांति मिलेगी। आर्थिक मामले में कड़े और महत्वपूर्ण फैसले सफल रहेंगे। बड़े लोगों का मार्गदर्शन आपकी सफलता के रास्ते खोलेगा। थोड़ा समय बच्चे और पारिवारिक गतिविधियों के लिए निकालें। अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। छोटी सी बात पर ही कहासुनी हो सकती है। अपने स्वभाव को संयमित रखें।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नई डील हो सकती है। जो कि फायदेमंद रहेगी। इस दरमियान किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करें। काम में बदलाव संबंधी जो नीतियां बनाई हैं उसमें सफलता मिलने के योग हैं।
लव- घर की समस्या को लेकर पति-पत्नी में खटपट हो सकती है। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकले। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने की बातचीत होगी।
स्वास्थ्य- लापरवाही से डायबिटीज और ब्लड प्रेशर संबंधी परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

वृश्चिक – व्यस्तता के बावजूद पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपकी उपस्थिति रहेगी। आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। घर और समाज में आपको उपलब्धि मिल सकती है। लोगों की आलोचनाओं को नजरअंदाज करें। अपने स्वभाव में सहजता रखें। कुछ लोगों को आपकी कामयाबी से जलन हो सकती है। पड़ोसियों के साथ उलझने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
व्यवसाय- कारोबार में ज्यादा निवेश न करें। नुकसान होने की आशंका है। प्रॉपर्टी संबंधित अच्छी डील होने की संभावना है। काम ज्यादा होने से नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- शादीशुदा जीवन शांतिपूर्ण रहेगा। घर में किसी सदस्य के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- अपने काम को अन्य लोगों से बांटे, वरना आपकी सेहत पर असर पड़ेगा। सर्वाइकल और कंधों में दर्द हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

धनु – ये समय मानसिक शांति देने वाला रहेगा। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी। फायदेमंद यात्रा हो सकती है। वैभव संबंधी चीजों की खरीदारी हो सकती है। अविवाहित लोगों के लिए रिश्ता सकता है। मकान या दुकान पर कंस्ट्रक्शन में खर्चा ज्यादा हो सकता है। जिससे बजट गड़बड़ा जाएगा। पूरा ध्यान इनकम सोर्स बढ़ाने में लगाएं। करीबी दोस्त की परेशानी से आपका तनाव बढ़ेगा।
व्यवसाय- फाइनेंस संबंधी गतिविधियों में बहुत सावधानी रखें। छोटी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है। मीडिया और ग्लैमर से संबंधित लोगों के लिए अच्छा समय है। ऑफिस में साथी से तालमेल बैठाने में परेशानी होगी।
लव- जीवनसाथी और परिवार से पूरी मदद मिलेगी। उनके लिए उपहार लाना, संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम होने से कमजोरी और थकान महसूस करेंगे। थोड़ा समय खुद के आराम और सुकून के लिए निकालें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

मकर – सुख-सुविधाओं और मौज मस्ती पर खर्चा होगा। अपने बजट का ध्यान रखें। घर में बदलाव या कुछ नया करने की योजनाएं बनेंगी। इन योजनाओं पर काम करते समय वास्तु के नियमों को ध्यान रखें। गलतफहमी या किसी मुद्दे को लेकर नजदीकी रिश्तेदारों या संबंधी से कहासुनी हो सकती है। किसी कीमती चीज के खो जाने या कहीं रखकर भूलने से घर मे तनाव हो सकता है, लेकिन वो चीज आपको जरूर मिल जाएगी।
व्यवसाय- बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस का कोई भी फैसला लेने में लापरवाही न करें, वरना अच्छी उपलब्धि हाथ से निकल भी सकती है।
लव- बिजनेस और दांपत्य जीवन के बीच तालमेल रहेगा। नजदीकी संबंधी या दोस्तों के साथ गेट टुगेदर होगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और चिंता की वजह से थकान और कमजोरी रहेगी। कुछ समय अपने आराम के लिए भी निकालना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभ – सरकारी मामला उलझा है तो उसे निपटाने के लिए किसी का मार्गदर्शन मिल सकता है। खास दोस्तों से मुलाकात होगी। किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशवरा होने से समाधान मिलेगा। परिवार में कोई तनाव है तो, शांति से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें। किसी पर भी ज्यादा भरोसा करना नुकसानदायी रह सकता है। ये समय बहुत संभलकर चलने का है।
व्यवसाय- बिजनेस की व्यवस्था बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी होगी। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में सुधार होगाा। नौकरी में काम ज्यादा होने से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव- पति-पत्नी का आपसी सहयोगात्मक व्यवहार संबंधों में नजदीकियां बढ़ाएगा। अपोजिट जेंडर वालों से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान रखें।
स्वास्थ्य- मानसिक और शारीरिक रूप से थोड़ा अस्वस्थ महसूस करेंगे। अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 7

मीन – अनुभवी और बड़े लोगों से मेल मिलाप रखें। अपने विचारों का आदान-प्रदान भी करें। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। स्टूडेंट्स को अपने किसी विषय में चल रही प्रॉब्लम का समाधान मिलेगा। कोई विवादित स्थिति बन सकती है। बेहतर होगा घबराने की बजाए शांति से समाधान निकालें, वरना इसका असर मानसिक सुकून पर भी पड़ेगा। घर के बुजुर्ग की सेहत का ध्यान रखें।
व्यवसाय- मौजूदा बिजनेस में जैसा चल रहा है उसी पर ध्यान दें। क्योंकि अभी कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस का काम घर से करने में दिक्कतें आएंगी।
लव- परिवार वालों के बीच आपसी तालमेल में कमी रहेगी। ध्यान रखें कि घर की बातें बाहर न निकलें। प्रेम संबंधों में नजदीकियां रहेंगी।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी से जोड़ों का दर्द बढ़ सकता है। खान-पान को लेकर सावधान रहें। आयुर्वेदिक इलाज लें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *