Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, लाहौल घाटी ने ओढ़ी सफेद चादर

सेब बागवानों व पर्यटन कारोबारियों की उम्मीद जागी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी हुई है। शुक्रवार सुबह अटल टनल रोहतांग और धुंधी इलाके में बर्फबारी हुई। अटल टनल इलाके में लगभग एक इंच बर्फबारी हुई है।

लाहौल घाटी के कई इलाकों ने भी बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, चंबा जिले के जनजातीय क्षेत्र पांगी में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। बर्फबारी के बाद पांगी में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

वहीं, राजधानी शिमला में शुक्रवार को दिनभर बादल छाए रहे। बीच-बीच में हल्की धूप भी खिली। शिमला शहर के लोगों के साथ पर्यटक भी यहां बर्फबारी देखने के लिए तरस गए हैं। शिमला का अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री तक पहुंच गया है। इसी तरह नारकंडा में भी न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री है. ठंड से बचने के लिए लोग यहां अलाव का सहारा ले रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद ठंड का असर पूरे प्रदेश में नजर आ रहा है। बर्फबारी के बाद प्रदेश भर के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -4.8, डलहौजी में -1.7,भरमौर में -3.7, धर्मशाला में 0.5, कांगड़ा में 2.4, सेओबाग में -1.6, मंडी में 1.6, ऊना में 6.1, कुफरी में -0.9, सोलन में -0.3, धौला कुआं में 0.6 और भुंतर में -2.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

हिमाचल प्रदेश में लंबे वक्त से बर्फबारी न होने के चलते पर्यटन कारोबार पर भी इसका असर पड़ा है। हिमाचल घूमने आ रहे पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं। इसके अलावा किसानों और बागवानों को भी बर्फबारी न होने का नुकसान झेलना पड़ रहा है।

शिमला : बच्ची का इलाज करवा घर लौट रहा था परिवार, हादसे ने छीन ली दादा-पोती की जान

 

बर्फबारी न होने की वजह से सब के पौधे के लिए जरूरी नमी की मात्रा उपलब्ध नहीं हो पा रही है। आने वाले तीन दिन तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का अनुमान है जिससे सेब बागवानों के साथ पर्यटन कारोबारियों की उम्मीद जागी है। आज पहाड़ों पर हुई बर्फबारी ने भी उम्मीद बढ़ा दी है।

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले

धर्मशाला वृत्त वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित, इस दिन होंगे

HPBOSE : 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, यहां पढ़ें
हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस : धर्मपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी ये सौगात, की बड़ी घोषणाएं

सोलन के नामी ठेकेदार के बेटा-बेटी की फिलिप आइलैंड पर डूबने से गई जान

सिरमौर : जबडोग के पास खाई में गिरी कार, नौहराधार के पूर्व सैनिक की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *