Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

UP से लापता छोटे भाई से सात साल बाद हिमाचल में मिला बड़ा भाई, छलके आंसू

ewn24news choice of himachal 28 May,2023 2:39 pm

    पता चलते गौंडा से नाहन पहुंचा राज कुमार यादव

     

    नाहन। जिस भाई ने शायद ही अपने लापता छोटे भाई से कभी मिलने की उम्मीद रखी हो, उसे सात साल बाद वही भाई मिल जाए तो आंखें तो भर ही आएंगी। जी हां यूपी से करीब 6-7 साल पहले लापता छोटा भाई बड़े भाई को हिमाचल में मिला। यह संभव हो पाया हिमाचल की सिरमौर पुलिस के पुलिस स्टेशन नाहन के कर्मचारियों की बदौलत।
    Breaking : हिमाचल में लेक्चरर से प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट भी जारी-पढ़ें 

    बता दें कि 25 मई को ग्राम पंचायत बनेठी के 3-4 व्यक्ति एक व्यक्ति को पुलिस स्टेशन नाहन लाए, जिन्होंने पूछने पर बताया कि यह व्यक्ति 3-4 दिन से बनेठी क्षेत्र में घूम रहा था और इसका नाम पता पूछने पर हिंसक हो रहा था। जब थाना में इस व्यक्ति से पूछताछ की गई तो यह सही से जवाब न दे पा रहा था और मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा था, जिसने बड़ी मुश्किल से अपना नाम राजू बतलाया और बार–बार अपना पता गौंडा बोल रहा था। पुलिस द्वारा व्यक्ति का अस्पताल नाहन से मेडिकल करवाया गया तथा थाना पर सुरक्षित रखा गया।
    Breaking : हिमाचल में प्रिंसिपल प्रमोशन लिस्ट जारी-पढ़ें पूरी लिस्ट 

    26 मई 2023 को सुबह जिला पुलिस कंट्रोल रूम गौंडा उत्तर प्रदेश में फोन पर संपर्क करके इसके स्थानीय थाना नबाबगंज का नंबर लिया गया। फोन पर बातचीत की गई। जहां से इसके गांव दुर्गागंज के सरपंच का फोन नंबर प्राप्त कर इसके घरवालों से बातचीत की गई। इसकी फोटो व्हाट्सएप करके व वीडियो काल करके इसकी पहचान सुनिश्चित की गई।

    व्यक्ति के परिवारजनों ने बताया कि इसका असल नाम शिव कुमार यादव पुत्र कन्हैया लाल यादव है और यह लगभग 6-7 साल से गुमशुदा है। पुलिस सदर थाना नाहन व उत्तर प्रदेश पुलिस के संयुक्त प्रयास से इस मंदबुद्धि व्यक्ति का अपने परिवार जनों से लगभग 6-7 साल बाद मिलना संभव हो पाया है।
    हिमाचल में 20 बने नायब तहसीलदार, रिजल्ट किया घोषित

     

    27 मई 2023 को शिव कुमार यादव का भाई राजकुमार यादव (42) पुत्र कन्हैया लाल यादव निवासी दुर्गा गंज प्युरशिव दयाल गंज तहसील तराब गंज जिला गौंडा उत्तर प्रदेश, लाल जी यादव व अन्य साथी के साथ पुलिस थाना नाहन पहुंचा। राजकुमार यादव ने अपने भाई शिव कुमार यादव की शिनाख्त की तथा शिव कुमार यादव ने भी अपने भाई राज कुमार यादव को देखते ही पहचान लिया। बतलाया कि यह इसका बड़ा भाई है। शिव कुमार यादव को इसके सगे भाई राजकुमार के हवाले किया गया।




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather