Categories
Political news Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

फैसले लेने का अधिकार मिले तो आत्मनिर्भर बनती हैं महिलाएं : सुक्खू

सीएम बोले – पुरुष प्रधान समाज की मानसिकता को बदलने की जरूरत

शिमला। पुरुष प्रधान समाज की पुरानी और रूढ़िवादी सोच को हमें पीछे छोड़ देना चाहिए। जब महिला परिवार का संचालन कर सकती हैं तो समाज को भी संचालित कर सकती हैं। यह बात आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला में आयोजित राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित पौधरोपण अभियान के शुभारंभ के मौके पर कही।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पुलिस में तीन चीजों पारदर्शिता, नैतिकता और ईमानदारी का होना जरूरी है तभी पुलिस की साख को जिंदा रख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस में भी महिलाएं बहुत अच्छा काम कर रहीं हैं।

शिमला : HRTC चालक की दबंगई, गाड़ी पर चढ़कर की तोड़फोड़, वीडियो वायरल

आजादी के बाद स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए संविधान के अनुच्छेद 73 और 74 में संशोधन करके उन्हें पंचायती राज संस्थाओं में प्रतिनिधित्व का मौका दिया और महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं।

नूरपुर : अडानी मुद्दे को लेकर LIC ऑफिस के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

महिलाओं को जब समाज में फैसले लेने का अधिकार मिलता है तो वे आत्मनिर्भर बनती हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए वचनबद्ध है और सरकार इस दिशा में काम कर भी रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *