Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

मंडी: स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम को किया याद, मनाई जयंती

ewn24news choice of himachal 28 Nov,2022 9:36 pm

    स्वजनों ने मार्ल्यापण कर दी श्रद्धांजलि

    मंडी। हिमाचल के मंडी के इंदिरा मार्केट के छत पर स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदाराम की जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने मातृ वंदना के साथ स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदाराम को याद व नमन किया। भाई हिरदा राम के स्वजनों सहित उपस्थित तमाम व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
    कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती लिखित परीक्षा का रिजल्ट आउट-देखें यहां

    प्रसिद्ध साहित्यकार केके नूतन ने बताया कि भाई हिरदाराम का जन्म 28 नवंबर, 1885 को मंडी रियासत की राजधानी मंडी नगर में हुआ था। भाई हिरदा राम को याद करते हुए कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

    हिमाचल राज्य की शिक्षा में छठी कक्षा के पाठ्यक्रम में उनकी जीवनी को शामिल किया गया है तथा अब तक करीब 24 लाख विद्यार्थी उनकी जीवनी का अध्ययन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाई हिरदा राम के पुत्र को ऐसा दस्तावेज मिला है, जिसमें शहीद भगत सिंह ने भाई हिरदा राम को अपना प्रेरणा स्त्रोत होने का जिक्र किया है।

    विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह गौ सेवा प्रमुख हरमीत सिंह बिट्टू ने स्वतंत्रता सेनानी हिरदा राम की जीवनी को प्रकाशित कराने के लिए प्रसिद्ध साहित्यकार केके नूतन की सराहना करते हुए कहा कि जो बारूद की लड़ाई हिरदा राम ने लड़ी है, वह कभी सामने ना आती, अगर साहित्यकार नूतन ने कलम से उनकी जीवनी का लेखन न किया होता।

    उन्होंने कहा कि मंडी जिले में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी खोली गई है। इस यूनिवर्सिटी में शोध के रूप में भाई हिरदाराम की जीवनी को शामिल किया जाए और यहां के बच्चों को पीएचडी डिग्री हासिल करने में कहीं और न जाना पड़े। इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया, लेखक गंगाराम, केके नूतन, उमेश शर्मा, शमशेर सिंह, विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह गौ सेवा प्रमुख हरमीत सिंह बिट्टू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    डीसी के निर्देश: दफ्तरों में जरूरत अनुसार चलाएं हीटिंग उपकरण 



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather