Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा मनरेगा आपदा राहत: 185 करोड़ रुपए के कार्यों को मिली स्वीकृति

रेन डैमेज के 45 सूचीबद्व कार्यों के लिए आदेश जारी

 

धर्मशाला। कांगड़ा जिले में आपदा प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के तहत 45 सूचीबद्व पुनरुद्धार कार्यों के लिए 185 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। डीसी डॉ निपुण जिंदल ने बताया कि मानसून सीजन में भारी बारिश के कारण आपदा आने पर सरकार ने पंचायतों-गांवों में अधिक से अधिक पुनरुद्धार कार्य मनरेगा के तहत करने के निर्देश दिए थे, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत ढांचे को पुनः विकसित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की 15 विकास खंडों में आपदा से प्रभावित 13350 कार्यों की सूची भेजी गई थी, जिसे स्वीकृति प्रदान की गई है।

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : पैसा कैसे दिलाया जाए वापस-सरकार गंभीर

इंदौरा ब्लॉक में 1158 कार्यों के लिए 39.50 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं इसी तरह से प्रागपुर ब्लॉक में 22 पंचायत में 124 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, जिस पर 2 करोड़ रुपए खर्च किया जाएगा। लंबागांव ब्लॉक में 127 पंचायत में 260 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 21 करोड़ रुपए के करीब व्यय किए जाएंगे। बैजनाथ ब्लॉक में 76 पंचायत में 1000 कार्य मनरेगा के तहत स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 7 करोड़ 23 लाख के आसपास राशि खर्च की जाएगी।

किन्नौर : नेशनल हाईवे-5 की बहाली का कार्य जारी-लैंडस्लाइड से हुआ है बंद 

फतेहपुर ब्लाक में 1123 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 11 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं।  नगरोटा बगबां ब्लॉक में 49 पंचायत में 680 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, 7 करोड़ के करीब खर्च किया जाएगा। इस तरह से रैत ब्लॉक में 55 पंचायत के लिए 923 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 1298 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। सुलह ब्लॉक 1218 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 17 करोड़ की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी।

नगरोटा सूरियां ब्लॉक में 21 पंचायत में 64 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, 87 लाख की राशि व्यय की जाएगी। कांगड़ा ब्लॉक में 81 पंचायत के लिए 1204 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 22 करोड़ 59 लाख की राशि व्यय की जाएगी। पंचरूखी ब्लाक में 70 पंचायत में 1154 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, 13 करोड़ 65 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। बड़ोह ब्लॉक में 17 पंचायत में 45 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 65 लाख की राशि स्वीकृत की जाएगी।

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

भवारना ब्लॉक में 747 कार्य स्वीकृत किए गए हैं इस पर करीब 8 करोड़ 52 लाख की राशि व्यय की जाएगी देहरा ब्लॉक 1741 कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 15 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी धर्मशाला ब्लॉक की 14 पंचायत के लिए सौ विभिन्न कार्य स्वीकृत किए गए हैं, इस पर 2 करोड़ 34 लाख की राशि व्यय की जाएगी।

डीसी डा निपुण जिंदल ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर मनरेगा के तहत स्वीकृत पुनरुद्धार कार्यों को तेजी से पूरा करें, ताकि प्रभावितों को सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि डीआरडीए के परियोजना अधिकारी को निर्देश दिए कि वे हर 15 दिन में मनरेगा में पुनरुद्धार कार्यों को लेकर समीक्षा करें। मनरेगा मस्टरोल, सामान खरीद जैसी व्यवहारिक समस्याओं के समाधान के लिए भी कार्य करें ताकि मनरेगा के कार्यों में किसी भी तरह का बिलंव नहीं हो।

कुल्लू दशहरा : आग लगने से जले देवताओं के टेंट और दुकानें, दो लोग झुलसे

 

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

कुल्लू दशहरा : आग लगने से जले देवताओं के टेंट और दुकानें, दो लोग झुलसे

 

कांगड़ा : समेला के पास हुआ कुछ ऐसा, लग गया लंबा जाम-मौके पर पुलिस 

कांगड़ा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 14 पद- आवेदन तिथि बढ़ी

जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल : ट्रॉली से तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू

पोलैंड के पायलट की तलाश में जुटे बचाव दल को मिला रूसी पायलट, त्रियूंड से किया रेस्क्यू

 

हिमाचल में बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों पर लगाए टैक्स को लेकर बड़ी अपडेट 

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में जा रहे हैं तो पहले देख लें ये ट्रैफिक प्लान

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *