तीन विभिन्न पदों का परिणाम निकाला
शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट/जिला भाषा अधिकारी, असिस्टेंट टाउन प्लानर और असिस्टेंट डायरेक्टर (डाक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी) के पर्सनैलिटी टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
बता दें कि जिला भाषा अधिकारी के एक पद (ईडब्ल्यूएस) पर 9 फरवरी 2023 को भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। स्क्रीनिंग टेस्ट 12 सितंबर 2023 को आयोजित किया गया था।
Breaking : हिमाचल वन मित्र भर्ती फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ी अपडेट- पढ़ें खबर
स्क्रीनिंग टेस्ट का रिजल्ट 18 नवंबर 2023 को घोषित किया था। 23 जनवरी 2024 को पर्सनैलिटी आयोजित किया गया। इसमें 6 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसके बाद हिमाचल लोक सेवा आयोग ने रिजल्ट घोषित कर दिया।
असिस्टेंट टाउन प्लानर के 5 पदों को भरने के लिए 27 दिसंबर 2022 को भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पदों को भरने के लिए 19 अक्टूबर 2023 को स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया था।
हिमाचल : कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर में सुबह और शाम गिर रहा तापमान, जानें मौसम अपडेट
1 दिसंबर 2023 को रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें 18 अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए चुना गया था। पर्सनैलिटी टेस्ट 23 जनवरी को आयोजित किया गया। पर्सनैलिटी टेस्ट के बाद रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
ऊना में लगेगा रोजगार मेला, ITI पास के लिए नौकरी का मौका-जानें डिटेल
असिस्टेंट डायरेक्टर (डाक्यूमेंट एंड फोटोग्राफी के एक पद के लिए 18 अक्टूबर 2023 को स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ था। 2 जनवरी 2024 को रिजल्ट निकाला गया। पर्सनैलिटी टेस्ट 22 जनवरी को आयोजित किया। मंगलवार को रिजल्ट घोषित कर दिया गया।
रिजल्ट हिमाचल लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। रिजल्ट निकाले जाने की पुष्टि आयोग के सचिव डीके रतन ने की है।
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/HPPSC23.pdf”]
[pdf-embedder url=”https://ewn24.in/wp-content/uploads/2024/01/HPPSC231.pdf”]
शिमला : नाना पाटेकर, राजपाल यादव ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से मुलाकात की