अनुराग ठाकुर के प्राइवेट सेक्रेटरी को लिखा
कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला में पौंग बांध इको सेंसिटिव जोन का मुद्दा सुर्खियां बना हुआ है। इस मुद्दे को लेकर लोगों में खूब चर्चा है। कथित रूप से लोग विस्थापन से सहमे हुए हैं।
ITI पास युवाओं के लिए रोजगार का मौका : सुंदरनगर में होंगे इंटरव्यू
इसी बीच पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री के निजी सचिव क्षितिज जैन का एक पत्र सामने आया है। क्षितिज जैन ने यह पत्र केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के निजी सचिव विनय कौशल को लिखा है।
पत्र के अनुसार केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की 27 दिसंबर को पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्री से बैठक हुई।
कांगड़ा : डाकघरों में आधार कार्ड अपडेट करने को चलेगा विशेष अभियान
मीटिंग के दौरान कांगड़ा जिला स्थित पौंग बांध के आसपास प्रस्तावित इको सेंसेटिव जोन और उससे उत्पन्न होने वाली स्थानीय चिंताओं पर व्यापक परिचर्चा की गई।
स्थानीय लोगों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए यह मंत्रालय इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रहा है।
कांगड़ा : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का मौका, 180 पदों पर भर्ती-25 हजार तक सैलरी
मंत्रालय के इको सेंसेटिव जोन हेतु निर्धारित विशेषज्ञ समिति ने 27 दिसंबर को हुई बैठक में राज्य सरकार के प्रस्तुतीकरण पर समग्र रूप से विचार करते हुए इसे आस्थगित करने का निर्णय लिया है।