Categories
TRENDING NEWS Weather Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल में भी दिखेगा बिपरजॉय का असर, दो दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने दी सावधानी बरतने की हिदायत

शिमला। गुजरात के तट से टकराए बिपरजॉय चक्रवाती तूफान का असर हिमाचल में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 18 और 19 जून को हिमाचल में भी सामान्य से ज्यादा बारिश देखने को मिल सकती है, हालांकि इसको लेकर कोई अलर्ट नहीं है लेकिन सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।

हिमाचल : पर्यटकों को खूब भा रहा रोहतांग, शनिवार को 965 वाहन पहुंचे

 

गुजरात में तबाही के बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से होते हुए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय हिमाचल प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में भी इसका रविवार से असर नजर आएगा। हालांकि चक्रवात शिथिल हो रहा है लेकिन हिमाचल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने बताया कि 20 जून तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की और मध्यम बारिश रहने की संभावना है, वहीं मॉनसून के प्रदेश में आने में अभी कुछ वक्त बाकी है 24 और 25 जून के आसपास मॉनसून के हिमाचल में पहुंचने की संभावना हैं।

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

 

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 दिन भारी बारिश, ओलावृष्टि, गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। चक्रवाती तूफान के कारण रविवार व सोमवार को ज्यादा बारिश का अनुमान है जबकि प्रदेश में मौसम 22 जून तक खराब रहने का अनुमान है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने परिवार सहित किए श्री चामुंडा देवी के दर्शन

 

शनिवार को येलो अलर्ट के बावजूद राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही। हालांकि शाम के समय आसमान पर बादलों ने भी डेरा डाला। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में भी इजाफा हुआ है।

ऊना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री आंका गया है, जबकि केलांग में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया है। राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सैल्सियस रहा। पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा हुई, जिसमें धर्मशाला में 2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

सलूणी केस : शव की तस्वीरें सार्वजनिक करने वाला हिरासत में लिया, ग्रामीणों में रोष

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

 

हिमाचल : सुक्खू सरकार ने 14 पुलिस अधिकारी बदले, एक को दी नई तैनाती

 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *