Categories
Top News Himachal Latest Kangra State News

कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी बोले- धर्मशाला की जनता अपने लिए करेगी वोट

दाड़ी मेला ग्राउंड में मीडिया से बातचीत में कही यह बात

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के धर्मशाला विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांगड़ा से लोकसभा प्रत्याशी आनंद शर्मा की मौजदूगी में नामांकन दाखिल कर दिया है।

नामांकन के बाद दाड़ी मेला ग्राउंड में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दाड़ी मेला ग्राउंड पहुंचने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू, आनंद शर्मा आदि का गर्मजोशी से स्वागत किया।

धर्मशाला में सुक्खू का तंज, सुधीर पैसे बांटे तो ले लेना, ये जनता का है पैसा

 

अगर हम ऐसा कहें कि कांग्रेस ने एक दुकानदार को टिकट दी है तो यह भी गलत न होगा। धर्मशाला नगर निगम को वार्ड नंबर 10  शामनगर के निवासी 51 देवेंद्र जग्गी जमीनी स्तर के कांग्रेस कार्यकर्ता हैं। कचहरी अड्डा धर्मशाला में दुकान चलाते थे, लेकिन दुकान से ज्यादा उन्होंने जनसेवा को तवज्जो दी। वर्ष 2000 में उन्होंने मंत पंचायत से उपप्रधान का चुनाव लड़ा और जीते।

हिमाचल : एलाइड, असिस्टेंट माइनिंग इंस्पेक्टर सहित इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल जारी 

 

इसके बाद वह पार्षद रहे। नगर निगम धर्मशाला के पहले डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। मेयर के पद पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। देवेंद्र जग्गी धर्मशाला से कांग्रेस की टिकट के प्रबल दावेदारों में रहे हैं,  लेकिन उन्होंने खुले मंच से टिकट नहीं मांगी और कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी, उसे बखूबी निभाया।

अब कांग्रेस ने उन्हें धर्मशाला से टिकट दी है। इससे कांग्रेस के आम कार्यकर्ताओं में खासा जोश है। इसका उदाहरण दाड़ी मेला ग्राउंड में आज देखने को मिल गया है।

हिमाचल : असिस्टेंट लाइब्रेरियन की उत्तर कुंजी जारी, 9 को हुई थी परीक्षा 

 

मीडिया से बातचीत में धर्मशाला उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी ने कहा कि धर्मशाला की जनता जरूर अपने लिए वोट करेगी और जिस व्यक्ति ने धोखा दिया है, उसे आईना दिखाएगी।

उन्होंने कहा कि अगर धर्मशाला की जनता उन्हें मौका देती है तो धर्मशाला के चौक के नाम शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे। स्वतंत्रता सेनानी दल बहादुर दुर्गा मल के नाम का चौक को लेकर मजाक किया गया। लुगड़ू की प्रतिमा लगाकर उसे लुगड़ू चौक बना दिया।

हिमाचल : सात दिन मैदानी क्षेत्रों के लोग भूल जाएं बारिश, सताएगी गर्मी 

 

देवेंद्र जग्गी ने कहा कि जनसभा में आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पूर्व विधायक को आइना दिखाया है। सुधीर शर्मा कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़कर विधानसभा पहुंचे थे और उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर दी। इससे धर्मशाला की जनता का विश्वास टूटा है और दिल आहत हुए हैं। यह लोकतंत्र का पर्व है और जनता न्याय करेगी। सत्य हमेशा ही जीतता है।

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

 

 

चंबा : शिमला से लौट रहा था युवक, सड़क किनारे पड़ी थी बाइक, रावी में मिला शव 

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में आगे कैसे रहेंगे मौसम के मिजाज, क्या बोले विशेषज्ञ- पढ़ें खबर

हिमाचल निर्दलीय विधायक मामले में अपडेट, जून में अध्यक्ष सुना सकते हैं फैसला

गर्मी का प्रकोप : हिमाचल के इस जिला में स्कूलों का बदला टाइम, सुबह 8 बजे लगेंगे
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : जनगणना के अनुसार महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक, पर वोट कम

सूची में छूटे महिला वोटर्स के पंजीकरण को चलेगा अभियान

धर्मशाला। कांगड़ा जिला में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या कम है। हालांकि, कांगड़ा जिला में जनगणना के मुताबिक महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।

ऐसे में लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जिला कांगड़ा में मतदाता सूची में छूटे हुए महिला मतदाताओं व दिव्यांगों के नामों का पंजीकरण करने के लिए 4 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।

चंबा : 30 दिन पहले रावी में छलांग लगाने वाली युवती का शव मिला, परिजनों का हंगामा

 

जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदाता लिंग अनुपात के अंतर को पूरा करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के सहयोग से मतदाता सूची में छूटे हुए महिला मतदाताओं के नाम पंजीकृत करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।

कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी

 

कांगड़ा डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में पुरुष मतदाताओं की संख्या छह लाख 54 हजार 626 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या छह लाख 43 हजार 862 है, जबकि कांगड़ा जिला में जनगणना के मुताबिक महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि कुछ महिला मतदाताओं के नाम शादी से पहले मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाए जाते हैं, जबकि कुछ नाम शादी हो जाने के उपरांत भी ससुराल की तरफ से मतदाता सूची में दर्ज करवाने में देरी हो जाती है, जिस कारण पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट जाते हैं।

‘अली’ पर बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, मांगी माफी

 

उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों तथा स्वयं सहायता समूहों व महिला मंडलों के माध्यम से पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा, ताकि कोई भी मतदान से वंचित नहीं रहे।

इसके साथ ही दिव्यांग पात्र नागरिकों का संबंधित मतदान क्षेत्र में पंजीकरण सुनिश्चित करवाया जाएगा। इस के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के सहयोग से विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।

हिमाचल राज्यसभा चुनाव : पर्ची सिस्टम से रिजल्ट को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर

 

इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मतदान केंद्र पर रैंप, व्हील चेयर, आने जाने के लिए वाहन की सुविधा तथा घर से मतदान की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है, मतदान केंद्र में मतदाता सहायता बूथ, मतदाता साथी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

हिमाचल : पोस्ट कोड 1025, 1036 और 1072 के तहत आवेदन करने वाले दें ध्यान 

हिमाचल : 10 अप्रैल को सक्रिय हो सकता है पश्चिमी विक्षोभ, यह रहेगा असर

पुराना स्मार्टफोन बेचते वक्त ध्यान रखें ये पांच बातें, फ्रॉड का शिकार होने से बचें

HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी

महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ

हिमाचल के चंबा में आया भूकंप, मंडी और कांगड़ा में भी महसूस हुए झटके, 5.3 रही तीव्रता

हिमाचल : एक जून को राजपत्रित अवकाश घोषित, 19 अप्रैल, 20 और 25 मई को इन्हें छुट्टी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24