सूची में छूटे महिला वोटर्स के पंजीकरण को चलेगा अभियान
धर्मशाला। कांगड़ा जिला में पुरुष मतदाताओं के मुकाबले महिला वोटर्स की संख्या कम है। हालांकि, कांगड़ा जिला में जनगणना के मुताबिक महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।
ऐसे में लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत जिला कांगड़ा में मतदाता सूची में छूटे हुए महिला मतदाताओं व दिव्यांगों के नामों का पंजीकरण करने के लिए 4 मई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
चंबा : 30 दिन पहले रावी में छलांग लगाने वाली युवती का शव मिला, परिजनों का हंगामा
जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि मतदाता लिंग अनुपात के अंतर को पूरा करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों, आंगनबाड़ी कार्यकताओं, महिला मंडलों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों के सहयोग से मतदाता सूची में छूटे हुए महिला मतदाताओं के नाम पंजीकृत करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।
कांगड़ा : भडियाड़ा में घर से 103 पेटी अवैध शराब बरामद, शैड में थीं रखी
कांगड़ा डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में पुरुष मतदाताओं की संख्या छह लाख 54 हजार 626 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या छह लाख 43 हजार 862 है, जबकि कांगड़ा जिला में जनगणना के मुताबिक महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि कुछ महिला मतदाताओं के नाम शादी से पहले मतदाता सूची में दर्ज नहीं करवाए जाते हैं, जबकि कुछ नाम शादी हो जाने के उपरांत भी ससुराल की तरफ से मतदाता सूची में दर्ज करवाने में देरी हो जाती है, जिस कारण पात्र महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने से छूट जाते हैं।
‘अली’ पर बयान देकर कानूनी पचड़े में फंसे बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री, मांगी माफी
उन्होंने कहा कि स्वीप कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारियों तथा स्वयं सहायता समूहों व महिला मंडलों के माध्यम से पात्र महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने के लिए विशेष अभियान आरंभ किया जाएगा, ताकि कोई भी मतदान से वंचित नहीं रहे।
इसके साथ ही दिव्यांग पात्र नागरिकों का संबंधित मतदान क्षेत्र में पंजीकरण सुनिश्चित करवाया जाएगा। इस के लिए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों के सहयोग से विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।
हिमाचल राज्यसभा चुनाव : पर्ची सिस्टम से रिजल्ट को चुनौती, हाईकोर्ट में याचिका दायर
इसके साथ ही दिव्यांग मतदाताओं को मत का प्रयोग करने के लिए निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।
मतदान केंद्र पर रैंप, व्हील चेयर, आने जाने के लिए वाहन की सुविधा तथा घर से मतदान की सुविधा भी उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया गया है, मतदान केंद्र में मतदाता सहायता बूथ, मतदाता साथी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।