सिविल सर्विस एग्जाम में हासिल किया 824वां रैंक
पालमपुर। हिमाचल के कांगड़ा जिला के लिए गर्व की बात है। पालमपुर निवासी क्षितिज राणा ने यूपीएससी (UPSC) की परीक्षा पास की है। सिविल सर्विस एग्जाम में उन्होंने 824वां रैंक हासिल किया है। क्षितिज राणा एचपीएस परीक्षा भी क्लेयर कर चुके हैं। वह वर्तमान में पीटीसी डरोह जिला कांगड़ा में एचपीएस प्रोबेशनर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
Breaking : हिमाचल में कांस्टेबल के 1226 पदों पर होगी भर्ती, सरकार को भेजा प्रस्ताव
क्षितिज राणा की माता का नाम इंदु राणा और पिता का नाम कुलदीप सिंह राणा है। क्षितिज राणा ने 24 साल की आयु में एचपीएस क्लेयर किया है। उन्होंने दूसरे प्रयास में एचपीएस क्लेयर किया है। क्षितिज राणा ने 10वीं तक की पढ़ाई पालमपुर से ही है। 11वीं और 12वीं आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई (बोर्डिंग स्कूल) से की है। ग्रेजुएशन नेता जी सुभाष इंस्टीट्यूट टेक्नोलॉजी दिल्ली से की है। क्षितिज राणा की ग्रेजुएशन 2019 में पूरी हुई है। क्षितिज राणा के पिता कुलदीप राणा पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत हैं और माता इंदु शिक्षक हैं। उनका एक छोटा भाई है, जोकि एनडीए कैडेट है।
हिमाचल के शुभम धीमान ने पास की UPSC की परीक्षा, सीएम सुक्खू ने दी बधाई
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि के लिए क्षितिज राणा को शुभकामनाएं दी हैं। ewn24 news Choice Of himachal भी क्षितिज राणा को बधाई देता है।
चंबा: रात से घर नहीं लौटा था व्यक्ति, नदी में गिरी मिली कार-गई जान