Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest SPORTS NEWS Shimla State News

दस साल का हिमाचली पहलवान युवराज चौहान रूस में दिखाएगा जौहर

अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे छोटे 10 वर्षीय पहलवान युवराज चौहान रूस में आयोजित होने वाली वर्ल्ड ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में जौहर दिखाएंगे। रूस के मास्को में 15 व 16 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने के बाद युवराज चौहान का चयन अंतरराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शिमला के रहने वाले युवराज गत एक वर्ष से इस खेल से जुड़े हैं। युवराज नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान से मिलने पहुंचे।

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि तय, जानने के लिए पढ़ें खबर

दस वर्षीय युवराज चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनका चयन वर्ल्ड ग्रेपलिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उन्होंने कहा कि 15 व 16 नवंबर को रूस के मास्को में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि वह एक वर्ष से इस खेल से जुड़े है। जिला व प्रदेश स्तर पर वह गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं और राष्ट्रीय स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर चुके हैं।

HPBose : टेट के लिए आए 43618 आवेदन, 1966 रद्द- यहां पढ़ें लिस्ट

उन्होंने कहा कि वह फिल्मों व शो में पहलवानों को देखते थे जिससे उनमें इसे खेलने का शौक पैदा हुआ और मौका मिला और खेलना आरंभ किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी मदद की जिससे उन्हें मास्को जाने का मौका मिला।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एम्स नई दिल्ली से कल पहुंचेंगे शिमला

वहीं, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने युवराज चौहान को रूस में हो रही वर्ल्ड ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश से 11 बच्चे हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री से गत दिनों पहले ओक ओवर में उनसे भेंट की थी।

मुख्यमंत्री ने इनकी मदद भी की थी और कहा था कि प्रयास करेंगे कि इन बच्चों की और मदद हो सके। उन्होंने प्रतियोगिता के लिए बच्चों को शुभकामनाएं भी दीं।

हिमाचल : ऑफिस मैनेजर, क्लर्क व ग्राफिक डिजाइनर के पदों पर होगी भर्ती

हिमाचल : ई-केवाईसी न करने वाले डिपो होल्डरों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

इन पांच राशियों की चमकने वाली है किस्मत, धनतेरस से दिवाली तक बने दुर्लभ योग
धनतेरस पर इस बार बन रहे पांच खास योग, इस शुभ समय पर ही करें खरीदारी

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : हमीरपुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 19 गिरफ्तार

हिमाचल : राशनकार्ड उपभोक्ताओं को झटका, डिपो में महंगी हुईं दालें और तेल

गोवा में हिमाचल महिला कबड्डी टीम ने जीता स्वर्ण पदक, हरियाणा को हराया

हमीरपुर में 27 नवंबर को होंगे वाले साक्षात्कार रद्द, जानिए कारण 

HRTC की एसी बस में पालतू जानवर के साथ पकड़े गए तो डबल जुर्माना

50वें साल में HRTC, प्रबंधन का बड़ा फैसला, पुरस्कार भी मिलेंगे- जानें डिटेल

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल

कांगड़ा के BSF जवान बलवीर चंद का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news