Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विभागों में की नियुक्तियां-जानें

शिमला‌। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न विभागों में नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रति-कुलपति एवं कार्यवाहक कुलपति, आचार्य राजेन्द्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की गई हैं।
इन नियुक्तियों के अंतर्गत डाॅ अंजना ठाकुर, समाज शास्त्र विभाग, इक्डोल को सहायक निदेशक, जनजातीय अध्ययन केंद्र नियुक्त किया गया है।

मानसून सत्र : हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 1220 पद खाली

इसके अतिरिक्त डाॅ संदीप कुमार, सह आचार्य पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान को बौद्ध अध्ययन, डाॅ भवानी सिंह, सह आचार्य हिन्दी विभाग को संस्कृत विभाग, डाॅ विकास सिंह, सह आचार्य राजनीतिक विज्ञान को रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन एवं डाॅ अंकुश भारद्वाज, सह आचार्य पुरातत्व एवं प्राचीन इतिहास विभाग में विभागाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
डाॅ संयोगिता, सहायक आचार्य पंचवर्षीय विधिक अध्ययन संस्थान को सहायक समन्वयक ऑस्ट्रेलिया एवं न्यूजीलैंड अध्ययन नियुक्त किया गया है।

विधानसभा में बोले सीएम सुक्खू : तीन माह में निकाले जाएंगे इन पोस्ट कोड के रिजल्ट

डाॅ अजय कुमार, सहायक आचार्य पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग को उनके कार्य के अतिरिक्त पूर्णकालिक समर्पित संकाय (मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा पाठ्यक्रम) इक्डोल में नियुक्त किया गया है। कार्यवाहक कुलपति, आचार्य राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

हमीरपुर HRTC ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा-जानें

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग